{"_id":"6714462dbec41ff4de08d665","slug":"looted-car-recovered-at-chhat-light-point-three-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1005-120899-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: छत लाइट पॉइंट पर लूटी गई कार बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: छत लाइट पॉइंट पर लूटी गई कार बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। थाना जीरकपुर क्षेत्र में छत लाइट पॉइंट पर कार लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। यह वारदात 29 सितंबर की आधी रात को थाना जीरकपुर क्षेत्र में हुई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह निवासी नजदीक ओले मैरी स्कूल बनूड़, नितीश शरमन निवासी बाबा बंदा सिंह बहादुर कॉलोनी बनूड़ और आकाशदीप शरमन निवासी गोयल कॉलोनी बनूड़ के रूप में हुई है। इनमें से प्रभजोत सिंह के खिलाफ सरहिंद थाने में पहले से चोरी का केस दर्ज है।
पुलिस ने पीड़ित अशोक कुमार निवासी गडावन, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश की शिकायत पर उसकी कार लूटने के आरोप में तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाना जीरकपुर में केस दर्ज किया था। उसने शिकायत दी थी कि वह 29 सितंबर को आधी रात छत लाइट्स पॉइंट की सर्विस रोड पर अपनी टैक्सी कार में आराम कर रहा था, क्योंकि सुबह ही 6 बजे उसको एयरपोर्ट पर सवारी लेने जाना था। तभी रात को करीब ढाई बजे तीन युवकों ने उसकी कार का कंडक्टर साइड का शीशा तोड़ दिया, इनके पास तलवारें और चाकू थे, जो अपने चेहरे बांधे हुए थे, उन्होंने उसे कार से उतरा और चाबी देने के लिए कहा। इसके बाद उसकी कार लूटकर फरार हो गए थे।
इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह और पुलिस उप कप्तान (जांच) तलविंदर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह और उनकी टीम ने आरोपियों का पता लगाकर उन्हें लूटी गई कार, मोबाइल फोन और तेजधार हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि वे बनूड़ में रहते हैं। वह एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और आपस में तालमेल बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों से यह भी कबूल किया है कि उन्होंने कार लूटी थी और पांच अक्तूबर को कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी।
विज्ञापन
युवक से छीना था मोबाइल फोन
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वह योजना बनाकर वारदात करते हैं। इनसे पता चला कि इन्होंने लूटी गई कार एक अन्य साथी के साथ मिलकर फर्जी नंबर प्लेट PB39-K-0088 लगाकर संजीव कुमार के बेटे के नाम कर दी थी। वह मकान नंबर 6501 ब्लॉक-जी एरोसिटी, थाना जीरकपुर जिला मोहाली का रहने वाला है। वह 5 अक्तूबर को डेढ़ बजे और सेक्टर-67 मोहाली से अपने घर एरोसिटी आ रहा था तो गोयल बेकरी ब्लॉक-जी एरोसिटी के पास इन तीनों आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। साथ ही उसका मोबाइल फोन और कीमती सामान छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना जीरकपुर में केस दर्ज किया था। इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी से यह मामला भी सुलझ गया है।