{"_id":"61b505633869a82da86b9eba","slug":"local-bus-stand-to-be-built-in-sector-78-preparations-to-lay-foundation-stone-next-week-mohali-news-pkl4357622167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-78 में बनेगा लोकल बस स्टैंड, अगले हफ्ते नींव पत्थर रखने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-78 में बनेगा लोकल बस स्टैंड, अगले हफ्ते नींव पत्थर रखने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वीआईपी शहर के लोगों की सुविधा के लिए अब सेक्टर-78 में नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसके लिए गमाडा की तरफ से चार एकड़ साइट की निशानदेही की गई है। अगर सब कुछ सही रहा तो अगले हफ्ते बस स्टैंड के निर्माण संबंधी नींव पत्थर रख दिया जाएगा। पंजाब के पूर्व सेहतमंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिदधू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोशिश यही है कि लोगों को बस स्टैंड के लिए धक्के न खाने पड़ें।
फेज-छह में पहले गत अकाली भाजपा सरकार के समय अति आधुनिक बस स्टैंड बनाया गया था, लेकिन शहर से बाहर होने के चलते लोगों को काफी दिक्कत आती थी। क्योंकि मोहाली में अभी तक सिटी बस सर्विस की सुविधा नहीं है। जबकि ऑटो वाले मनमाने रेट वसूलते हैं। इससे लोगों को दिक्कत आती थी। जबकि पुराना बस स्टैंड फेज-आठ में था, लेकिन जैसे ही फेज-छह वाला शुरू हुआ था तो उसे बंद कर दिया गया था। ऐसे में लोग काफी समय से दिक्कत उठा रहे थे। उन्हें धूप बारिश में खडे़ होकर बसें पकड़नी पड़ती थीं।
इसी बीच यह मामला काफी समय से लंबित चल रहा था। कुछ समय पहले इसी मामले को लेकर सीएम चरनजीत सिंह चन्नी से विधायक की बैठक हुई थी। इसमें गमाडा के सीए से लेकर अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद रहे थे। इसमें सेक्टर-78 की चार एकड़ की साइट पर चर्चा हुई थी। इसके बाद इस दिशा में फैसला लिया गया है। उम्मीद है कि इस दिशा में काम करना होगा। हालांकि फेज-छह बस बस स्टैंड संबंधी मामला ट्रिब्यूनल में चल रहा है। क्योंकि उसमें कई निवेशकों ने पैसा लगाया था, जिन्हें उनका हक तक नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
शहर में नहीं लगेगा जाम, नए और पुराने सेक्टरों को होगा फायदा
नए बस स्टैंड के लिए जो साइट चुनी गई है। उसकी लोकेशन काफी अहम है। वह एयरपोर्ट रोड के साइड में है। इसमें नए और पुराने दोनों सेक्टरों के लोगों को फायदा होगा। सेक्टर-78 निवासी बिजनेसमैन सुनील वर्मा का कहना है कि इससे शहर के अंदर जाम की स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि उनका कहना है कि एयरपोर्ट रोड पर आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में फुट ओवरब्रिज या अन्य विकल्पों पर काम करना चाहिए ताकि पैदल चलने वाले लोग भी आसानी से बस स्टैंड तक पहुंच पाए।
सबसे पिछड़े सेक्टर बनने जा रहे है इलाके की पहचान
गमाडा ने करीब 21 साल पहले 2000 में सेक्टर-76 से अस्सी को बसाने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन जमीन एक्वायर करने संबंधी मामला उलझ गया था। लोगों ने कोर्ट तक की शरण ली थी। इसके बाद काफी समय तक इन सेक्टरों में विकास कार्य नहीं हो पाए, लेकिन कुछ साल पहले यह केस निपटे। इसके बाद नगर निगम ने गमाडा से उक्त सेक्टरों को टेकओवर किया था। इसके बाद अब वहां पर कई नामी संस्थान, खेल स्टेडियम, स्कूल व अस्पताल बन गए हैं, जिनसे मोहाली को अन्य इलाकों में पहचान मिलती है।