फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Live Statue of 1984 riots in mohali

लाइव स्टैच्यू से दिखेगा 1984 के दंगों का दर्द

Wed, 27 Apr 2016 10:03 AM IST
राजेश शांडिल्य , मोहाली
राजेश शांडिल्य , मोहाली Updated Wed, 27 Apr 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
Live Statue of 1984 riots in mohali
लाइव स्टैच्यू से दिखेगा 1984 के दंगों का दर्द - फोटो : अमर उजाला
लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम के चर्चे भले दुनिया में हों, मगर लाइव स्टैच्यू तैयार करने के महारथी पंजाब के दो गबरुओं का जुनून भी कुछ कम नहीं है। अब जल्द ही यह अपने लाइव स्टैच्यू के माध्यम से 1984 के सिख दंगों की पीड़ा दिखाएंगे। दिल्ली, हरियाणा और अन्य प्रांतों में 1984 के दंगों में जो हुआ उसके लाइव स्टैच्यू मोगा (पंजाब) के देशभक्त पार्क में जल्द दिखेंगे। इनको चंडीगढ़ आर्ट कॉलेज के छात्र रहे मनजीत सिंह और सुरजीत तैयार कर रहे हैं। रिश्ते में दोनों सगे भाई हैं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में मनजीत सिंह ने बताया कि 1984 के दंगों का दर्द बयां करने वाले यह स्टैच्यू देश में पहली बार बनाए गए हैं। इसके माध्यम से दंगों में मारे गए बेकसूर लोगों को श्रद्धांजलि दी गई है। साथ ही दंगों का दर्द और शांति का संदेश भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मर्म का नया आयाम जुड़ेगा लाइव स्टैच्यू के संग्रह में
मनजीत और सुरजीत ने बताया कि सीमेंट, लोहा, लकड़ी, फाइबर ग्लास और प्लास्टिक जैसी निर्जीव वस्तुओं से वह लाइव स्टैच्यू तैयार करते हैं। मोगा के देशभक्त पार्क में जुड़ने जा रहे नए संग्रह में अब 1984 के दंगों का मर्म लोगों को देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


निजी कोष से निर्माण और संरक्षण
दोनों भाइयों ने अपनी दो एकड़ भूमि पर देशभक्त पार्क बनाया है। इसका निर्माण और संरक्षण दोनों भाई अपने पैसे से कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति इस पार्क को देख सकता है। अभी तक महान स्वतंत्रता सेनानियों और यूएस के राष्ट्रपति ओबामा, देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम सहित देश-दुनिया की 35 से अधिक महान हस्तियों के लाइव स्टैच्यू यहां मौजूद हैं। दोनों भाईयों की इस कारीगरी को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित कई बड़ी हस्तियां देख चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1984 की कवरेज देखकर मिला आइडिया
मनजीत सिंह ने बताया कि दंगों पर आधारित स्टैच्यू में किसी को हमला करते नहीं दिखाया गया है। आपसी भाईचारा कायम रहे, इसके लिए नई कलाकृतियों में विशेष तवज्जो दी गई है। उन्होंने बताया कि यह आइडिया उन्हें 1984 के दंगों को कवर करने वाले एक पत्रकार की कवरेज से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed