{"_id":"6830ca9a3ae335ddfd0eaae2","slug":"liquor-was-sent-through-food-delivery-boy-at-midnight-two-arrested-including-kitchen-owner-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129382-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आधी रात को फूड डिलीवरी बॉय से भिजवाते थे शराब, किचन मालिक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आधी रात को फूड डिलीवरी बॉय से भिजवाते थे शराब, किचन मालिक समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद
मोहाली। पीजी समेत अन्य को आधी रात को की जा रही अवैध शराब की आपूर्ति पर एक्साइज विभाग सख्त हो गया है। इसी कड़ी में विभाग ने खरड़ पुलिस के साथ कार्रवाई कर मिक्की किचन के मालिक राकेश कुमार उर्फ मिक्की और उसके साथी कृष्ण को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फूड डिलीवरी बॉय के माध्यम से पीजी, होटलों और नजदीकी रिहायशी इलाकों में गैर-कानूनी रूप से शराब बेचने और सप्लाई करने का आरोप है। यह भी बताया जा रहा है कि जोमैटो और स्विगी के जरिए रेस्टोरेंट मालिक चंडीगढ़ की शराब बेचते थे।
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त अशोक चलोत्रा ने बताया कि 22 और 23 मई की रात को गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विकास कुमार भठेजा की अगुवाई में बनी टीम ने खरड़ पुलिस के साथ संयुक्त रूप से लांडरां रोड स्थित मिक्की किचन पर छापा मारा। छापे के दौरान अंग्रेजी शराब की 67 बोतलें और 112 बोतल बीयर (जिसमें 40 कैन और 35 निप्स भी हैं) बरामद किए गए। ये सभी बोतलें चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी देर रात अपने चार पहिया वाहन से चंडीगढ़ से शराब लाता और फिर पीजी में रह रहे छात्रों और स्थानीय निवासियों को बेचता था। इस बारे में डीएसपी खरड़ करन सिंह संधू ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मिक्की एक आदतन अपराधी है और लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब सप्लाई के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पीजी में आपूर्ति हो रही थी शराब, प्रशासन की नींद टूटी
मोहाली के पीजी और रिहायशी इलाकों में देर रात तक चल रही अवैध शराब की बिक्री अब प्रशासन की नजर में आ गई है। एक्साइज विभाग की हालिया कार्रवाई ने इस धंधे की पोल खोल दी है। आरोपियों ने रेस्टोरेंट की आड़ में पूरी एक सप्लाई चेन खड़ी कर रखी थी। मिक्की किचन नामक रेस्टोरेंट का मालिक अपने निजी वाहन से चंडीगढ़ से शराब खरीदकर खरड़ लाता था। उसके बाद खासकर रात 12 बजे के बाद जब अधिकतर दुकानें बंद होती हैं, तब वह शराब बेचता था। इसमें बिना लाइसेंस और टैक्स चोरी करके शराब बेची जा रही थी, जिससे सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान हो रहा था।