फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Liquor was being served without license in two restaurants, two managers arrested

Mohali News: दो रेस्टोरेंटों में बिना लाइसेंस पिलाई जा रही थी शराब, दो प्रबंधक गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being served without license in two restaurants, two managers arrested
मोहाली। आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर बिना अनुमति शराब परोसने वाले होटलों और रेस्टोरेंट पर छापा मारकर दो प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है। इसी दौरान विभाग ने एक कार में अवैध रूप से चंडीगढ़ से पंजाब सप्लाई की जा रही 23 पेटी शराब भी बरामद की। इस मामले में पुलिस ने फेज-1 थाने में मामला दर्ज कर किया है। सहायक आबकारी आयुक्त अशोक चल्होत्रा ने बताया कि आबकारी आयुक्त वरुण रूजम के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीम मोहाली जिले में बड़े पैमाने पर छापा मार रही है। इसी दौरान गत रात को आबकारी निरीक्षक गुरिंदरपाल के नेतृत्व में आबकारी टीम ने गैर-पंजीकृत रेस्टोरेंट की चेकिंग की। टीम ने एयरपोर्ट रोड पर स्थित ''''''''रुतबा'''''''' नामक रेस्तरां की जांच में बिना लाइसेंस ग्राहकों को शराब पिलाते देखा। इसके अलावा टीडीआई सिटी में स्थित द बॉस रेस्टोरेंट की भी जांच की। वहां भी बिना वैध आबकारी लाइसेंस के रेस्टोरेंट चल रहे थे। वहां भी लोगों को पंजाब आबकारी अधिनियम का उल्लंघन करते पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed