फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Liquor Party at the Quarantine Center of the Purab Apartment : Electricity connection of the flat in the name of a female officer

पूरब अर्पाटमेंट के क्वारंटीन सेंटर में शराब पार्टी : फ्लैट का बिजली कनेक्शन महिला अधिकारी के नाम

Wed, 14 Apr 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Liquor Party at the Quarantine Center of the Purab Apartment : Electricity connection of the flat in the name of a female officer
मोहाली। सेक्टर 88 के पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए अलॉट क्वारंटीन सेंटर में युवकों द्वारा पार्टी कर हंगामा करने के मामले में 16 अप्रैल तक जांच पूरी कर ली जाएगी। पूरब अपार्टमेंट निवासियों की शिकायत के बाद एसएसपी ने यह जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में साफ हो गया है, क्वारंटीन सेंटर के लिए अलॉट फ्लैट का बिजली कनेक्शन डीसी की पीए सुनीता रानी के नाम है। पूरब अपार्टमेंट के निवासियों व आरडब्ल्यूए ने शनिवार रात क्वारंटीन सेंटर के लिए अलॉट फ्लैट में युवकों द्वारा शराब पीकर हंगामा करने वाले युवकों पर थाना सोहाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद मामले की शिकायत एसएसपी को दी थी। पूरब अपार्टमेंट के लोग सोमवार को एसएसपी से मिले भी थे। एसएसपी ने मामले की जांच शुरू करते हुए डीसी ऑफिस व गमाडा से फ्लैट की मौजूदा स्थिति व अलाटमेंट की अधिकारिक जानकारी मांगी है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल तक जांच पूरी कर ली जाएगी। जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed