फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lineman died due to electric shock in New Defence Colony of Zirakpur

Mohali News: जीरकपुर की न्यू डिफेंस कॉलोनी में करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Thu, 01 May 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lineman died due to electric shock in New Defence Colony of Zirakpur
जीरकपुर। जीरकपुर की न्यू डिफेंस कॉलोनी में बिजली फॉल्ट को ठीक करने गए लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। करंट का झटका इतना जोरदार था कि लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर ही चिपक गया। मृतक की पहचान बनूड़ के वार्ड नंबर-10 के अंतर्गत बाबा बंदा सिंह बहादुर कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह हैप्पी (28) के रूप में हुई है। उसे इलाज लिए तुरंत जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

लाइनमैन हरप्रीत सिंह की नियुक्ति 21 अप्रैल 2023 को पावरकॉम में हुई थी और वह फिलहाल प्रोवेशनल पीरियड पर था। हरप्रीत सिंह जीरकपुर में अपनी ड्यूटी निभा रहा था। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे न्यू डिफेंस कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया। शिकायत के बाद वह फॉल्ट ठीक करने गया था। बताया जा रहा है कि जहां हादसा हुआ वहां दो ट्रांसफार्मर पास-पास है। लाइनमैन हरप्रीत सिंह ने बिजली ठीक करने के लिए एक ट्रांसफार्मर की सप्लाई तो बंद करवा दी लेकिन दूसरे की सप्लाई चालू थी। काम करते समय उसका हाथ दूसरे ट्रांसफार्मर पर लग गया जिस कारण उसे जोरदार बिजली का झटका लगा।
विज्ञापन

करंट इतना तगड़ा था कि वह ट्रांसफॉर्मर पर ही चिपक गया। जब उसके साथियों को पता चला तो उन्होंने ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई बंद करवाकर उसे नीचे उतारा और तुरंत उनके साथी घायल हरप्रीत सिंह को तुरंत उपचार के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक हरप्रीत सिंह की फरवरी में शादी हुई थी। बनूड़ कस्बे में जब यह घटना का पता चला, तो शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed