फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lightweight MLA distributed prizes to top children in government school Amalala

सरकारी स्कूल अमलाला में हलका विधायक ने अव्वल बच्चों को बांटे पुरस्कार

Wed, 06 Apr 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lightweight MLA distributed prizes to top children in government school Amalala
डेराबस्सी। क्षेत्र के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमलाला में वार्षिक कार्यक्रम के दौरान छठी, सातवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विशेष तौर पर शिरकत की और अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

प्रिंसिपल सुनील शर्मा सहित स्कूल प्रबंधन ने विधायक रंधावा का स्वागत किया। इस मौके पर रंधावा ने स्कूल में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को इनाम बांटे और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल की ओर से उनको स्कूल में शिक्षकों की कमी और अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रंधावा ने कहा कि शहर से दूर घग्गर नदी पर बसे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य निर्माण का यह एकमात्र स्कूल है। स्कूल में मातृभाषा पंजाबी सहित अन्य शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि इस कमी को जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए पूरी लगन और मेहनत से पढ़ लिखकर अपने जीवन का मुकाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुखवीर सिंह चेयरमैन, बलिहार सिंह सरपंच, नरिंद्र सिंह, जगतार सिंह, जमील खान, धन्ना भगत, दलजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, गौरव शर्मा, सुखविंदर सिंह सहित बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed