{"_id":"6775a390ef097488ab0ff366","slug":"lights-switched-off-on-derabassi-flyover-fear-of-accident-mohali-news-c-71-1-mli1005-123857-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी के फ्लाईओवर पर बंद पड़ीं लाइटें, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी के फ्लाईओवर पर बंद पड़ीं लाइटें, हादसे का डर
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर डेराबस्सी के फ्लाईओवर पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद यहां पर लगाई गई लाइटें ठप पड़ी हैं, और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण अंधेरे में लोगों को न सिर्फ भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि कई लोगों की हादसे होने पर जान भी जा चुकी है।
पिछले दो दिनों से लाइटें बंद होने से हादसों का डर बढ़ गया है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। पिछले साल दिसंबर माह में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत के बाद हलका विधायक ने घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे। इसे लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी, जीएमआर, सीवरेज बोर्ड और डेराबस्सी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग जगहों का दौरा भी किया। फिर भी हालात नहीं बदले हैं और अक्सर लाइटें बंद रहती हैं.
कोहरा होने पर सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। रविवार को भी लाइटें बंद होने से अंधेरा छाया रहा। दूसरा, फ्लाईओवर के दोनों तरफ की लाइटें भी बंद कर दी गईं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि गहरी नींद में सोए अधिकारी नींद से जागने के लिए किसी और हादसे का इंतजार कर रहे हैं।