फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Life in danger: without safety equipment laborers climbed 70 feet high tower

जान जोखिम में : बिना सुरक्षा उपकरण 70 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ाए मजदूर

Sat, 19 Aug 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Life in danger: without safety equipment laborers climbed 70 feet high tower
पंचकूला। लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम सेक्टर-17 में हाई मास्ट लाइट तो लगा रहा है, लेकिन काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। लाइट लगाने के लिए मजदूर 70 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ रहे हैं। ठेकेदार ने उनको हेलमेट के अलावा कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाया है। ऊंचाई पर काम करते समय मजदूरों को हार्नेस, दस्ताने, हेलमेट, जूते और बेल्ट लगाना जरूरी होता है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण हार्नेस होती है। किसी भी कारण से अगर मजदूर का हाथ या पैर फिसल जाए तो वे रस्सी के सहारे लटक जाते हैं। सेक्टर-17 में सभी नियमों को ताक पर रखकर मजदूरों से काम करवाया जा रहा है। इस बारे में नगर निगम के एसई विजय गोयल का कहना है कि इलेक्ट्रीक विंंग के एक्सईएन से बात की जाएगी। मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर किसी ने ऐसी लापरवाही की है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed