फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Leaders arrive in the asylum of priests before filing nominations

नामांकन भरने से पहले पुजारियों की शरण में पहुंचे नेता

Sun, 31 Jan 2021 02:32 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Leaders arrive in the asylum of priests before filing nominations
मोहाली। नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे पहले कई नामी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार, नेता या उनके पारिवारिक सदस्य पंडितों की शरण में पहुंच रहे हैं। वह नामांकन दाखिल करने के लिए शुभ मुहूर्त से लेकर कपड़ों के रंग तक पता कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ नेता हवन यज्ञ भी करवा रहे हैं, ताकि चुनाव में जीत पक्की की जा सके। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि किसी काम को करने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व रहता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली नगर निगम चुनाव 14 फरवरी को होंगे। चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। तीन फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन कर पाएंगे। जिस तरह से शहर में चुनावी समीकरण बन रहे हैं, ऐसे में हर उम्मीदवार की कोशिश यही है कि वह इस चुनाव को जीत सके। कई नामी दलों के नेता घरों या मंदिरों में पाठ करवा रहे हैं। वहीं कुछ शुभ मुहूर्त में नामांकन भरने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

मंदिरों से साधा जा रहा संपर्क
केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि वह करीब 42 साल से ज्योतिष का काम रहे हैैं। उन्होंने अपने जीवन में कई चुनाव देखे हैं, जिसमें शुभ मुहूर्त का विशेष फल दिखा है। उम्मीदवारों को राहु काल और भद्रा नक्षत्र में नामांकन भरने से बचना चाहिए। जब शुभ मुहूर्त और आपकी मेहनत का मिलान होता है तो परिणाम हमेशा ही अच्छे आते हैं। उन्होंने बताया कि निगम चुनाव में उतरने वाले कई उम्मीदवार मंदिरों से संपर्क साध रहे हैं। विश्व ब्राह्मण परिषद के प्रधान राजवंत शर्मा का कहना है कि वैसे तो सारे ही दिन अच्छे हैं। सितारों और ग्रहों का असर इंसान पर हमेशा रहता है। ज्योतिष एक विज्ञान है। मुहूर्त व अन्य सारी चीजें तथ्यों के आधार निकाली जाती हैं। दूसरी तरफ बुधवार का दिन काफी अच्छा होता है। इसे श्री गणेश जी का दिन माना जाता है। इस दिन भी विशेष फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली निगम चुनाव एक नजर में
बता दें कि मोहाली नगर निगम की 50 सीटें हैं। इसमें 25 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि इस बार हुई वार्डबंदी में मोहाली निगम के तहत कोई नया क्षेत्र शामिल नहीं किया गया है। दूसरी तरफ अगर राजनीतिक दलों की बात करें तो अकाली दल और भाजपा अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी (आप) पूर्व मेयर कुलवंत सिंह द्वारा बनाए आजाद ग्रुप के साथ मिलकर चुुनाव लड़ रही है। इस ग्रुप में शामिल सभी नेता अकाली दल से बगावत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed