फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Land grab in village Gigemajra, grandmother and grandson surrounded and beaten, case registered against 40

Mohali News: गांव गीगेमाजरा में जमीन पर कब्जा, दादी-पोते को घेरकर पीटा, 40 पर केस दर्ज

Sat, 09 Dec 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Land grab in village Gigemajra, grandmother and grandson surrounded and beaten, case registered against 40
मोहाली। सोहाना पुलिस ने गांव गीगेमाजरा में सात महीने पहले खरीदी जमीन पर कब्जा करने व वहां बने मकान और बाथरूम को तोड़ने के आरोप में 40 लोगों पर मामला दर्ज किया है। हमलावरों में केवल चार लोगों की पहचान हो पाई है जबकि बाकी सभी अज्ञात हैं। हमलावरों में जिनकी पहचान हुई है उनमें मक्खन सिंह, गुरजीत सिंह उर्फ पन्नू, मोहन सिंह उर्फ बंटी और गुरदास सिंह शामिल हैं। यह सभी बाप-बेटे हैं और गीगेमाजरा के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

अजैब कौर ने शिकायत में कहा कि उसके बड़े लड़के गुरमुख सिंह उर्फ बिट्टू ने सात महीने पहले गुरनाम सिंह व गुरसेवक सिंह से उनकी जमीन खरीदी थी। छह मई के करीब सवा सात बजे वह अपनी जमीन पर चक्कर काटने गई तो उनकी जमीन पर मक्खन सिंह व उसके करीब 40 लोग गाड़ियों में वहां पहुंचे और उनकी जगह पर बने मकान व बाथरूम को तोड़ने लग गए। मोहन सिंह बंटी ने उनकी जमीन पर खड़ी उनकी ट्रॉली, हेरों, हल व अन्य सामान बाहर निकाल दिया। उसने घर आकर सारी बात अपने लड़के को बताई। कुछ समय बाद जब वह अपने बेटे को लेकर वहां पहुंची तो उनका सारा सामान बिखरा पड़ा था। कुछ देर बाद वह अपने पोते मनवीर सिंह के साथ ट्रैक्टर में अपना बिखरा हुआ सामान लोड कर उसे घर ला रहे थे तो स्कार्पियो में मक्खन सिंह, गुरजीत सिंह, गुरदास सिंह व अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया और उसको व पोते मनवीर को पीटना शुरू कर दिया। जब उन्होंने शोर डाला तो वह फरार हो गए। बाद में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed