{"_id":"5d3f5b8a8ebc3e6cb12ea472","slug":"land-fraud-mohali-news-pkl3458892135","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की धोखाधड़ी आरोप में बसपा नेता समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख की धोखाधड़ी आरोप में बसपा नेता समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खरड़। पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में बसपा के नेता हरभजन सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दर्शन सिंह निवासी गांव नडियाला ने पुलिस प्रमुख को एक शिकायत दी थी कि वर्ष 2012 में उसने खेतीबाड़ी के लिए जमीन खरीद करने के लिए हरभजन सिंह तथा मलकीत सिंह के साथ बातचीत की थी। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त भाग सिंह तथा गुरमीत सिंह के पास गांव कांगड़ में जमीन बिकाऊ है जो 8 लाख 50 हजार एकड़ के हिसाब से मिलेगी।
दर्शन सिंह ने आठ एकड़ जमीन खरीदने का सौदा कर लिया। दर्शन सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल 2012 को हरभजन सिंह तथा मलकीत सिंह ने मोहाली में उसकी मुलाकात भाग सिंह तथा गुरमीत सिंह से करवाई और बताया कि जसपाल कौर, सुरजीत कौर तथा सतिंदर कौर कुल 24 किल्ले जमीन की मालिक हैं और इन्होंने भाग सिंह तथा गुरमीत सिंह की जमीन बेचने की जिम्मेदारी ली हुई है। उसी दिन जमीन का रेट 8 लाख 50 हजार प्रति एकड़ तय हो गया। इसके बाद दर्शन सिंह ने बयाने के तौर पर रकम दे दी और रजिस्ट्री करवाने के लिए छह महीने का समय तय कर लिया, लेकिन इसके बाद न तो आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करवाई और न ही बयाने की रकम वापस की।
पुलिस जांच में सामने आया कि इकरारनामे के अनुसार हरभजन सिंह ने पहले ही 98 कनाल 5 मरले की रजिस्ट्री अपने पक्ष में करवा ली थी और वह भाग सिंह के साथ मिलीभगत करके बयाने की रकम हड़प गया।
विज्ञापन
इस मामले में गुरमीत सिंह पुत्र कपूर सिंह की 23 दिसंबर 2015 को मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार भाग सिंह तथा हरभजन सिंह ने गुरमीत सिंह, कुलजीत कौर तथा परमजीत कौर के साथ मिलीभगत करके शिकायतकर्ता दर्शन सिंह के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करके भाग सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव बख्शीवाला जिला पटियाला तथा हरभजन सिंह पुत्र स्वर्गीय सोमा सिंह निवासी मंडेर नगर खरड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।