फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Labourer walking on foot hit by car, dies

Mohali News: पैदल जा रहे मजदूर को कार ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 29 Oct 2025 12:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Labourer walking on foot hit by car, dies
मोहाली। बलौंगी में फर्नीचर हाउस के सामने पैदल जा रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मजदूर को तुरंत ईलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसकी पहचान 48 वर्षीय सालिक राम निवासी सरपंच कॉम्पलैक्स गांव बड़हेड़ी (सेक्टर-41) चंडीगढ़ के रूप में हुई है। सालिक राम अपने बेटे के साथ यहां रहता था। बलौंगी पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे बब्बी गौतम के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सालिक राम अपने साले के बेटे मुकेश कुमार के साथ बलौंगी में दिहाड़ी करने गया था। शाम करीब साढ़े 6 बजे दोनों गांव दांऊ से बलौंगी को जाने वाली सर्विस रोड पर पैदल जा रहे थे। फर्नीचर हाउस बलौंगी के सामने पहुंचने पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने सालिक राम को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed