फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kurukshetra resident accused of rape and forced abortion under the pretext of marriage

Mohali News: कुरुक्षेत्र निवासी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का आरोप

Fri, 04 Sep 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra resident accused of rape and forced abortion under the pretext of marriage
मोहाली। आईटी सिटी थाना क्षेत्र में कुरुक्षेत्र निवासी एक युवक पर 25 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन गर्भपात करवाया और उससे सभी संबंध तोड़ लिए।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, आरोपी अंशुल शर्मा ने युवती से शादी का वादा कर कुछ समय तक संबंध बनाए। बाद में उसने अपने साथियों की मदद से युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। यह घटना आईटी सिटी थाना क्षेत्र में हुई। जब युवती गर्भवती हो गई, तो उसने अंशुल पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। उसने युवती को धमकियां दीं और उसकी मर्जी के बिना गर्भपात करवा दिया। अंशुल ने पीड़िता से संपर्क भी खत्म कर दिया। आईटी सिटी थाना पुलिस ने अंशुल शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 69, 89, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




आरोपी की तलाश

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी अंशुल शर्मा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed