{"_id":"579d064d4f1c1bfa1421e5f3","slug":"kurali-shoes-shoroom-in-kurali-burn-fire-brigade","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूतों के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूतों के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान राख
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : भव्य नरेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मेन बाजार में एक जूतों के शोरूम में शुक्रवार रात करीब 10 बजे आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शोरूम के मालिकों के मुताबिक, करीब 50 लाख रुपये का नुकसान है।
मैसर्ज बठला इंटरप्राइजेज जूतों के शोरूम के मालिकों अशोक कुमार बठला व हरीश बठला ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। उनको शुक्रवार रात करीब 10 बजे किसी ने संदेश दिया कि उनकी दुकान के शटर के नीचे से धुआं निकल रहा है। वह मौके पर पहुंच गए और फायर बिग्रेड व पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया। उन्होंने बताया कि एसएचओ अमरबीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई।
आग इतनी ज्यादा भयानक लगी हुई थी कि बुझने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो फायर बिग्रेड गाड़ियां आग पर काबू नहीं पाईं। इसके बाद रोपड़ और मोहाली से कई फायर बिग्रेड गाड़ियां बुलाई गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से छत वाले पंखे भी पिघल गए थे। शोरूम की बिल्डिंग में भी दरारें पड़ गईं ।