फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kulwant Singh should clean in three days ... is he Akali or Congress: PDP

कुलवंत सिंह तीन दिन में साफ करें... वह अकाली हैं या कांग्रेसी: पीडीपी

Mon, 25 Jan 2021 02:38 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Kulwant Singh should clean in three days ... is he Akali or Congress: PDP
मोहाली। पहले अकाली दल और फिर कांग्रेस के बाद अब पंजाब डेमोक्रेटिक पार्टी पीडीपी ने भी आजाद ग्रुप बनाकर निगम चुनाव में उतरे कुलवंत सिंह पर जुबानी हमला बोला। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गुरकिरपाल सिंह ने कहा कि कुलवंत सिंह अपने फायदे को लेकर कभी भी पाला बदल लेते हैं। लेकिन इस बार लोग उन्हें कायमाब नहीं होने देंगे। वहीं, उन्होंने कुलवंत सिंह के आजाद ग्रुप को अपना राजनीतिक मंतव्य स्पष्ट करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह आजाद ग्रुप लोगों को बताए कि वह अकाली है या कांग्रेसी। उन्होंने कहा कि तय समय में उन्होंने अपने मन की बात साफ नहीं की तो तो कुलवंत सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे और उन्हें लोगों की भावनाओं से नहीं खेलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुरकिरपाल सिंह ने रविवार को अपनी पार्टी के ओहदेदारों और नगर निगम चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजाद ग्रुप के प्रमुख कुलवंत सिंह हमेशा अपना फायदा देखते हैं। पिछले चुनाव में कुलवंत सिंह कांग्रेस पार्टी के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के साथ हाथ मिलाकर मेयर बने। बाद में अकाली दल में शामिल हो गए थे। वहीं, अब शिरोमणि अकाली दल छोड़ चुके तकरीबन सभी पूर्व पार्षदों के साथ हाथ मिलाकर मेयर बनने के लिए अपना गुट मजबूत करने में जुटे हुए हैं। गुरकिरपाल सिंह मान ने कहा कि कुलवंत सिंह का असली मकसद सिर्फ मेयर बनने तक ही सीमित होता है।
विज्ञापन

अच्छी छवि वाले उम्मीदवारों को चुनें
पीडीपी प्रधान गुरकिरपाल सिंह मान ने मोहाली शहर के लोगों से अपील की है कि वे पीडीपी की ओर से साझा मुलाजिम मंच पंजाब और यूटी के सहयोग से खड़े किए गए साफ छवि वाले रिटायर्ड पेंशनर्स उम्मीदवारों को ही चुनें। जिससे शहर का विकास किया जा सके और घटिया किस्म की राजनीति से लोगों का छुटकारा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ वार्डों के लिए घोषित किए उम्मीदवार
इस अवसर पर पीडीपी के वार्ड नंबर-4 से उम्मीदवार अमरजीत सिंह वालिया, वार्ड नंबर-20 से हरपाल सिंह, वार्ड नंबर-35 से रविन्द्र कौर गिल, वार्ड नंबर-36 से बलविंदर सिंह बल्ली, वार्ड नंबर-50 से गुरबख्श सिंह और पार्टी के प्रदेश महासचिव विनोद पाठक, उपाध्यक्ष डॉ. हरजिंदर हैरी और नरिंदर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed