फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kharpatwar and Kooda in Laihli village, fear of spreading diseases

Mohali News: लैहली गांव में खरपतवार और कूड़ा बना परेशानी, बीमारियां फैलने का डर

Fri, 18 Jul 2025 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kharpatwar and Kooda in Laihli village, fear of spreading diseases
लालडू। गांव लैहली में सरकारी जमीन पर खरपतवार और कूड़े से लोग बेहद परेशान हैं। ग्रामीण बलजीत सिंह, जागर सिंह, बंटी और मिंटू व अन्य ने बताया कि उनके गांव में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर खरपतवार और बड़ी-बड़ी अनावश्यक झाड़ियां उग आई हैं और लोग अक्सर वहां कूड़ा फेंक देते हैं। इस खरपतवार के कारण गांव में मक्खियों और मच्छरों की संख्या बहुत बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों में चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। बारिश से पहले इस जगह की सफाई बहुत जरूरी थी लेकिन नगर परिषद ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उनकी नगर परिषद से मांग है कि इस खरपतवार को जल्द से जल्द कटवाया जाए ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके। इस बारे में नगर परिषद में सफाई का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद में सफाई का काम चल रहा है और उन्हें आज ही इसकी जानकारी मिली है, जिसे वह एक-दो दिन में साफ करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed