{"_id":"6897ab0e60828224710887dc","slug":"kharar-landran-road-in-bad-condition-two-kilometre-long-jam-due-to-potholes-mohali-news-c-71-1-spkl1025-132206-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़-लांडरां सड़क खस्ताहाल, गड्ढों के कारण लग रहा दो किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़-लांडरां सड़क खस्ताहाल, गड्ढों के कारण लग रहा दो किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
खरड़। खरड़-लांडरां सड़क की हालत बहुत ही खस्ताहाल है। यहां पर करीब आधा किलोमीटर तक शिवालिक सिटी के सामने जगह-जगह कई फीट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यहां पर बारिश का पानी जमा होने के बाद यह गड्ढे वाहन चालकों को नजर नहीं आते, इस कारण बहुत से वाहन हर रोज इनमें फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बीते वीरवार को भी सीटीयू की एक बस एक गहरे गड़्ढे में फंस कर क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार लोगों को मजबूरन गंदे पानी में बस से नीचे उतरना पड़ा।
इस सड़क को ठीक करने का काम राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग का है। इस सड़क के दोनों ओर बने बरसाती नालों की साफ सफाई का काम भी लोक निर्माण विभाग के पास है। बरसात का मौसम आने से पहले हर बार इन नालों की सफाई जेसीबी मशीन की सहायता से करवाई जाती है ताकि बरसात का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर न आए, लेकिन इस बार इन नालों की सफाई नहीं की गई। यहां तक कि सड़कों के किनारे दोनों ओर जमा मिट्टी और घास तक भी नहीं हटाई गई। इस कारण बारिश का पानी इन सड़कों पर जमा हो गया और भारी वाहनों की बड़ी संख्या में इस सड़क पर आवाजाही ने सड़क को अनेक स्थानों से तोड़ दिया। करीब 40-50 दिन से खरड़-लांडरां रोड पर एक किलोमीटर की दूरी में अनेक स्थानों पर बनें गड़्ढे को लोक निर्माण विभाग ने ठीक करने का कोई प्रयास नहीं किया।
वहीं, रोजाना यह गड़्ढे रोजाना और ज्यादा गहरे होते जा रहे हैं। इस कारण इस सड़क पर दो किलोमीटर तक लंबे जाम लगने लगा है, लेकिन इसके बावजूद लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं। मोहाली एयरपोर्ट रोड़ पर मोहाली प्रशासन की ओर से भारी वाहनों पर सुबह व शाम को पाबंदी लगाने के कारण इन भारी वाहनों की आवाजाही भी खरड़-लांडरां रोड़ पर आ गई। इस कारण सड़कों पर बने गड़्ढे और गहरे होते गए। वीरवार की देर रात इन गड़्ढे में मिट्टी डालकर भरने का काम चला, लेकिन गड़्ढे में पानी होने के कारण डाली गई मिट्टी कीचड़ बन गई। इस कारण इस फिसलन भरे कीचड़ में अनेक दो पहिया वाहन फिसलते देखे गए। शनिवार की शाम को हुई बारिश के बाद खरड़-लांडरां रोड़ की हालत और खराब हो गई है।