फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Khanna resident hangs himself in Zirakpur, dies

खन्ना निवासी ने जीरकपुर में लगाया फंदा, मौत

Sun, 21 Jun 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Khanna resident hangs himself in Zirakpur, dies
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे स्थित एक कालोनी के खाली प्लाट के पेड़ से फंदा लगाकर व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह (40) निवासी खन्ना के रूप में हुई है, जो 11 महीने पहले ही इटली से लौटा था। गुरमीत लंबे समय से आर्थिक रूप से परेशान था। जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि मृतक खन्ना का रहने वाला है। मृतक के पिता दर्शन सिंह ने पुलिस बताया कि गुरमीत ने इटली से लौटकर यहां फास्ट फूड का काम शुरू किया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से उसका काम तीन महीनों से बंद पड़ा था। गत रात्रि मृतक ने अपने परिजनों से पैसों की मांग की थी। मना करने पर वह बस पकड़कर जीरकपुर अपने रिश्तेदार के घर आ पहुंचा और शनिवार सुबह उसने एकेएस कालोनी के एक खाली प्लाट के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना के बाद मृतक का शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed