फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Karva Chauth celebrations in Zirakpur, with markets abuzz with activity and women shopping in abundance

Mohali News: जीरकपुर में करवाचौथ की धूम, बाजारों में रौनक, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

Fri, 10 Oct 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth celebrations in Zirakpur, with markets abuzz with activity and women shopping in abundance
जीरकपुर। करवाचौथ के मद्देनजर वीरवार को शहर के बाजारों में रौनक रही। एक दिन पूर्व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। पूरे शहर में जगह-जगह लोगों ने टेंट लगाकर चूड़ियां और मेकअप का सामान बेचा। मेहंदी के अलावा मिट्टी के बर्तनों के स्टाल लगे हुए थे। शहर में वीआईपी रोड, लोहगढ़ रोड, मेन मार्केट बलटाना, पभात रोड पर अनेकों स्टॉल लगे हैं। इसके अलावा मिठाई और अन्य खाने-पीने के सामान के स्टाल पर भी भारी संख्या में महिलाएं खरीदारी में व्यस्त नजर आईं।
विज्ञापन

जीरकपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की जगह पर टेंट लगाकर लोगों ने स्टाल लगा रखे हैं। इससे लोगों को अपने वाहन पार्क करने में परेशानी हो रही है। बहुत से स्थानों पर सड़कों के किनारे पर भी कब्जा करके लोगों ने स्टाल लगा रखे हैं। खरीदारी करने वाले लोग सड़क पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी करके खरीदारी कर रहे थे। इस कारण वीआईपी रोड पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। वीआईपी रोड पर बी ब्लॉक मार्केट और एम केयर अस्पताल के साथ वाली मार्केट की पार्किंग को टेंट लगाकर पूरी तरह से कब्जा करके स्टॉल्स लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed