फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kala Jathedi, who is in jail, demanded extortion of one crore by phoning, from Mohali businessman, threatened

मोहाली के व्यापारी से जेल में बंद काला जठेड़ी ने फाेन करके मांगी एक करोड़ की रंगदारी, दी धमकी

Sat, 16 Oct 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kala Jathedi, who is in jail, demanded extortion of one crore by phoning, from Mohali businessman, threatened
मोहाली। जेल में बंद चल रहे गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने व्यापारी को फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। साथ ही उसे धमकी दी है कि मुंह खोला या रकम नहीं दी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। व्यापारी की शिकायत पर थाना फेज-आठ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुदरतदीप सिंह पेशे से किसान हैं और उनका अपना ईंट भट्ठा है। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को गैंगस्टर काला जठेड़ी बताते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इतना ही नहीं उसने धमकी दी कि यदि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी तो इसके उसे घातक नतीजे भुगतने पडे़ंगे। इसके बाद वह काफी डर गया। उसने इस संबंध में अपने परिवार से बातचीत की। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टर काला जठेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

कौन है काला जठेड़ी
काला जठेड़ी कुख्यात अपराधी है। उस पर सात लाख का इनाम है। उसे इसी साल जुलाई में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। काला जठेड़ी और उसका गैंग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सक्रिय है। उस पर हत्या, लूट व रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी पर मोहाली में यह पहला केस है। लंबे समय से जरायम की दुनिया में सक्रिय काला जठेड़ी का नाम दिल्ली में हुई पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद अचानक सुर्खियों में आया था। जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार ने भी जठेड़ी से जान का खतरा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या, फिरौती, प्रॉपर्टी पर कब्जा...दाएं हाथ का खेल
सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव के निवासी काला ने पिछले करीब 15-16 साल के दौरान आपराधिक दुनिया में तेजी से कदम बढ़ाया। हत्या, अपहरण, लूट, फिरौती, जमीन पर कब्जे जैसे कामों में लिप्त काला जठेड़ी के गैंग में सैकड़ों की संख्या में शूटर शामिल हैं।
झपटमारी से शुरू कर मोस्ट वॉंटेड बन गया
भारत से बाहर दुबई और मलेशिया में बैठकर गैंग ऑपरेट करने वाला जठेड़ी 12वीं पास है। उसने पहले केबल ऑपरेटर का काम शुरू किया लेकिन जल्द ही जुर्म की दुनिया की तरफ मुड़ गया। साल 2004 में जठेड़ी के खिलाफ झपटमारी का केस दर्ज हुआ था। फिर कुछ साल बाद ही हरियाणा के सांपला और फिर गोहाना में हुई हत्याओं में उसका नाम आ गया और फिर उसने मुड़कर नहीं देखा।

पहले भी कलाकारों और बिल्डरों से मांगी जा चुकी है रंगदारी
गैंगस्टरों द्वारा बिजनेसमैन या कलाकारों से रंगदारी मांगने का मामला नया नहीं है। इससे पहले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा ने 2018 में पंजाबी गायक परमीश वर्मा को रंगदारी ने देने पर गोली मार दी थी, जिसमें वह घायल हुए थे। इसी साल गिप्पी गरेवाल से भी रंगदारी मांगी गई थी। इसी तरह होमलैंड हाइट के मालिक व नामी बिल्डर से यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed