फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   jumped from the fifth floor, died

Mohali News: डेराबस्सी में सीमेंट मिक्सचर वाहन की चपेट में आया युवक, मौत

Sat, 10 Jun 2023 01:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 10 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
jumped from the fifth floor, died
डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के बरवाला मोड़ पर सीमेंट मिक्सचर की चपेट में आने से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सीमेंट मिक्सचर को काबू करने के बाद फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव मुगल, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखा गया है और परिजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं।पुलिस जांच अधिकारी एएसआई नाथी राम ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे हुए इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।मृतक एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। जिस समय यह हादसा हुआ वह बाइक पर अपनी कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। इस हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार अज्ञात सीमेंट मिक्चर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed