फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Judge's PSO posted in Derabassi shot himself with service revolver, died

Mohali News: डेराबस्सी में तैनात जज के पीएसओ ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

Thu, 17 Jul 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Judge's PSO posted in Derabassi shot himself with service revolver, died
डेराबस्सी। डेराबस्सी में सब-डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के रूप में तैनात पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल ने बुधवार देर शाम सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि लॉक कार के अंदर पुलिसकर्मी का गोलियों से छलनी और खून से सना शव कार के अंदर से मिला। गोली माथे के बीचोंबीच लगी थी। हेड कांस्टेबल हरजीत सिंह (34) डेराबस्सी के सुंडरा गांव का रहने वाला था। मृतक हरजीत सिंह जिस महिला जज का पीएसओ था, वह हैबतपुर रोड स्थित एटीएस विला सोसायटी में रहती है। यहीं कार में हरजीत सिंह का शव मिला। मृतक का दस साल का एक बेटा है। हरजीत सिंह 2012 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था। मृतक इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बुधवार दोपहर दो बजे वह महिला जज के बच्चों को स्कूल से लेकर आया था, जिसके बाद उसे शाम 4 बजे डेराबस्सी कोर्ट पहुंचना था ताकि छुट्टी के बाद जज को घर ले जा सके।
विज्ञापन

डीएसपी बोले- कार का इंजन चालू और अंदर से लाॅक थीए शीशा तोड़ा गया
घटना की पुष्टि करते हुए डेराबस्सी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस को जज का फोन आया था कि उनका पीएसओ उनकी बेटी को कहीं छोड़ने गया था, लेकिन अब उसका फोन बंद है और वह घर नहीं लौटा है। डेराबस्सी एसएचओ के बाद वे पीएसओ की तलाश में गए, लेकिन बाद में पुलिस को घटनास्थल के पास रहने वाले चंडीगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल ने सूचना दी कि उसने एक कार के अंदर पुलिस अधिकारी को मृत देखा है। मौके पर पहुंचने पर डीएसपी ने बताया कि उन्होंने देखा कि कार का इंजन चालू था और कार अंदर से लॉक थी, इसलिए पुलिस टीम को दरवाजा खोलने के लिए खिड़की का शीशा तोड़ना पड़ा। उन्होंने देखा कि पीएसओ ने अपने माथे के बीचोंबीच गोली मार ली थी। कार के अंदर से .9 एमएम की सर्विस रिवॉल्वर भी पुलिस ने बरामद की है। मृतक के चाचा के बेटे जशन का कहना है कि उसे ऐसी कोई समस्या नहीं थीए जिसके कारण उसने आत्महत्या की हो।
विज्ञापन


मृदुभाषी और सज्जन व्यक्ति थे हरजीत सिंह
डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि हरजीत सिंह मृदुभाषी और सज्जन व्यक्ति थे और उनमें कभी भी अवसाद या तनाव के कोई लक्षण नहीं दिखे। डेराबस्सी में पदभार ग्रहण करने से पहले वह कई न्यायाधीशों के पीएसओ के रूप में काम कर चुके थे। पुलिस ने बताया कि उनके परिवारवालों को सूचित कर दिया गया है और फाॅरेंसिक जांच के लिए उनका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed