{"_id":"57d06d634f1c1b876a3176ce","slug":"job-joining-letter-teachers-joining-letter-cm-punjab-cm-prakash-bada","type":"story","status":"publish","title_hn":"4500 टीचरों को सीएम आज देंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4500 टीचरों को सीएम आज देंगे नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 08 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग द्वारा 4500 ईटीटी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पर कर ली गई है। ईटीटी अध्यापकों को मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल 8 सितंबर को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बुधवार को दी। डॉ. चीमा ने बताया कि नए भर्ती 4500 ईटीटी अध्यापकों को 8 सितंबर को मोहाली के फेज-11 स्थित नई एसी मंडी (पंजाब मंडीकरण बोर्ड के साथ लगती) में दोपहर ढाई बजे बुलाया गया है। वहां उन्हें पहले विभाग के सीनियर अधिकारी विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री बादल चयनित 4500 ईटीटी अध्यापकों का शिक्षा विभाग में स्वागत करेंगे। साथ ही 2005 ईटीटी अध्यापकों की और भर्ती चल रही है। यह भर्ती प्रक्रिया मार्च 2017 तक पूरी कर ली जाएगी।
शिक्षामंत्री ने गिनाई उपलब्धियां
शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री बादल की सरपरस्ती और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में गत साढ़े नौ वर्षों में शिक्षा विभाग ने 65000 भर्तियां की हैं। 4500 ईटीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के साथ ही यह गिनती 69,500 हो जाएगी। इसके अतिरिक्त 11000 से अधिक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।