फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jewelry worth one million stolen by breaking the glass of a car parked in the parking lot

Mohali News: पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर दस लाख के गहने चोरी

Fri, 16 Jun 2023 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth one million stolen by breaking the glass of a car parked in the parking lot
मोहाली। सेक्टर-69 स्थित एक निजी अस्पताल के सामने वाली पार्किंग से कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर कार से करीब दस लाख के गहने और 30 हजार रुपये नकदी ले गए। गुरप्रीत कौर की शिकायत पर फेज-8 पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुरप्रीत कौर निवासी सेक्टर-63 ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। दस जून को आठ बजे वह जब अस्पताल पहुंची तो अस्पताल की पार्किंग में निर्माण कार्य चल रहा था तो उन्होंने अपनी कार अस्पताल के सामने पार्किंग में खड़ी कर दी। जब वह शाम सवा पांच बजे लौटी तो कार का बायीं ओर से शीशा टूटा हुआ था और कार में रखा पर्स गायब था। पर्स में जरूरी कागजात, करीब 30 हजार रुपये, करीब दस लाख रुपये के गहने और बाकी सामान था। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मां से मिलने जाना था पटियाला, इसलिए कार में रखे थे गहने और नकदीगुरप्रीत कौर ने बताया कि उसे काम खत्म होने के बाद मां से मिलने के लिए अपने घर पटियाला जाना था। जिससे समय बच जाए और उसके घर में मरम्मत का काम चल रहा था। इस कारण उसने सुबह ही घर से सभी गहने और नकदी पर्स में डालकर कार में रख ली थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कार के पास पहुंची तो इस लूट का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed