{"_id":"69504a54e0aaf173860f887a","slug":"jewelry-shop-shutter-broken-ornaments-stolen-shop-owner-attacked-at-another-location-mohali-news-c-71-1-spkl1025-137341-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ज्वेलर शाॅप का शटर तोड़ गहने चुराए, दूसरी जगह दुकान मालिक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ज्वेलर शाॅप का शटर तोड़ गहने चुराए, दूसरी जगह दुकान मालिक पर किया हमला
विज्ञापन
कुराली। देर रात चोर गिरोह ने शहर में दो दुकानों के शटर तोड़कर एक दुकान से चांदी का सामान चोरी कर लिया जबकि दूसरी दुकान का अलार्म बजने कारण बचाव हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस चोर गिरोह ने रात लगभग 2:30 बजे माता रानी चौक के पास राजू ज्वेलर शाॅप का शटर तोड़ा। दुकान के मालिक राजू वर्मा ने बताया कि चोर उसकी दुकान से आधा किलो चांदी जिसमें चांदी के गहने, मूर्तिया, सिक्के और बर्तन चोरी करके ले गए।
इसी दौरान चोर गिरोह ने न्यू गोगना ज्यूलर नामक दुकान को निशाना बनाकर उसका शटर तोड़ लिया। शटर के टूटते ही दुकान में लगा अलार्म बज गया। इसके बाद पास के पड़ोसी जाग गए और उन्होंने बाहर निकल कर देखा कि कई चोर दुकानों के शटर तोड़ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक दुकानदार को फोन करके शटर तोड़ने की सूचना दी। इसके बाद राणा बिट्टू और उसका बेटा शुभम डंडे लेकर आ गए। उन्होंने जैसे ही चोर-चोर का शोर मचाया तो चोर गिरोह ने उन पर हमला कर दिया और शुभम को लोहे की राॅड मारी।
शोर पड़ने के बाद चोर भाग निकले और दूसरी दुकान में चोरी होने से बचाव हो गया। चोर सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। चोर गिरोह की संख्या 10 से 12 बताई जा रही है। इसको लेकर लोगों में दहशत है।