फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jeweller shop's owner and son bond by robbers on gun point and loot

मोहालीः ज्वेलरी शॉप में घुसे चार लुटेरे, मालिक और बेटे को बनाया बंधक, लाखों का माल लूटा

Tue, 31 Dec 2019 05:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 31 Dec 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
jeweller shop's owner and son bond by robbers on gun point and loot
मार्केट के अंदर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद लुटेरों की बलेनो कार।

फेज-10 मार्केट स्थित एक ज्वेलरी शॉप के मालिक और उसके बेटे को बंधक बनाकर चार लुटेरों ने महज 10 मिनट में लाखों का माल लूट लिया। सोमवार दोपहर दिनदहाड़े इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित ज्वेलरी शॉप मालिक के मुताबिक, लुटेरे दुकान में रखी चार लाख रुपये की नकदी, 20 किलो चांदी और करीब नौ ग्राम सोना लेकर ग्रे रंग की बलेनो कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस से बचने के लिए लुटेरे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। साथ ही ज्वेलरी शॉप मालिक और उनके बेटे का मोबाइल फोन भी साथ ले गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना फेज-11 की पुलिस व सीआईए स्टाफ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। उन्होंनेे बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों पर लूट व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें विभिन्न एंगलों पर काम कर रही हैं व जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


द इंडियन ज्वेलर्स शॉप के मालिक राजेश कुमार (45) और उसके बेटे अभय ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वे अपनी दुकान पर पहुंचे थे। अभी वह दुकान में सामान सजा ही रहे थे कि दोपहर करीब 12 बजे के दो व्यक्ति दुकान में आए। दुकान में घुसते ही उन्होंने अपना चेेहरा मंकी कैप से छुपा लिया। साथ ही दोनों के ऊपर रिवाल्वर तान दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके दो और साथी दुकान के अंदर दाखिल हो गए। इनमें से एक ने मंकी कैप जबकि दूसरे ने सामान्य टोपी लगा रखी थी। इसके बाद चारों आरोपियों ने उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दीं। इसके बाद वह काउंटर वाली साइड आ गए और फिर राजेश को वहां से लेकर बेसमेंट की तरफ चले गए जबकि फिर उनके बेटे को भी बेसमेंट की सीढ़ियों पर ले गए और दोनों को वहां बंधक बनाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने दुकान की खुली पड़ी सेफ से चार लाख रुपये नकदी, करीब 20 किलोग्राम चांदी और काउंटर में रखे नौ ग्राम सोने के गहने बैग में डाले और बाहर खड़ी ग्रे रंग की बलेनो कार में बैठकर फरार हो ग्रए।

दुकानदार के बेटे ने खुद को छुड़ाया फिर पड़ोसी के फोन से पुलिस को दी सूचना
पीड़ित ज्वेलर के बेटे अभय ने बताया कि जब लुटेरे दुकान लूटकर भागने लगे तो उसने हिम्मत करके जैसे-तैसे अपने आपको बंधन से छुड़ाया। इसके बाद उसने अपने पिता को बंधनमुक्त किया। लेकिन जब तक वे बंधनमुक्त होकर बाहर पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी दुकानदार के फोन से पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस का कहना है कि जिस तरह यह वारदात हुई है, उससे यह साफ पता चलता है कि आरोपियों ने पूरी रेकी करने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया है क्योंकि आरोपियों ने खुद को मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह बचाया है। उन्हें यह पता था कि दुकान तक सीसीटीवी कैमरों से कैसे बचकर पहुंचना है और कहां से फरार होना है।

ज्वेलर एसोसिएशन ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की
जब वारदात का पता मोहाली ज्वेलर्स एसोसिएशन को पता चला तो प्रधान सरबजीत सिंह पारस व एसोसिएशन के सदस्य वहां पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पीड़ित परिवार के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द ही काबू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed