फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen by breaking the locks of a closed house in Wadhwa Nagar

वधावा नगर में बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी

Fri, 04 Feb 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen by breaking the locks of a closed house in Wadhwa Nagar
जीरकपुर। शहर के बलटाना क्षेत्र में पड़ते वधावा नगर में चोर एक बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी करके ले गए। चोरी की यह वारदात उस समय हुई जब परिवार मकान को ताले लगाकर रिश्तेदारी में गया हुआ था। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और इसमें दो चोर नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक रमन शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ घर को ताले लगाकर रिश्तेदारी में गए थे। 30 जनवरी को जब वह वापस लौटे तो देखा कि उनके मकान के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने के गहने और 22 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान गायब था। घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई है। पुलिस जांच अधिकारी हरनेक सिंह ने बताया कि मौके पर जांच करने के बाद सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed