फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   JEE exam started late by one and a half hour in CU, created ruckus

Mohali News: सीयू में डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई जेईई की परीक्षा, हुआ हंगामा

Mon, 27 May 2024 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
JEE exam started late by one and a half hour in CU, created ruckus
मोहाली। जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में केंद्र बनाए गए टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण डेढ़ घंटे बाद परीक्षार्थियों को एंट्री दे दी गई। सीयू के ब्लॉक बी-1 में परीक्षा देने आए 620 परीक्षार्थी भीषण गर्मी मेें बाहर धूप में खड़े रहे। इससे विद्यार्थियों और सीयू स्टाफ में हंगामा भी हो गया। परीक्षार्थियों को सात बजे रिपोर्टिंग टाइम दिया गया था और साढ़े आठ बजे तक बाहर ही खड़ा करके रखा।
विज्ञापन


यह परीक्षा पूरे देश में सुबह 9 बजे शुरू होनी थी। जबकि यहां पर यह परीक्षा साढ़े 10 बजे शुरू की गई। सीयू में यह परीक्षा दो ब्लाॅक में हो रही थी। एक ब्लाॅक में पेपर सही समय पर शुरू हो गया था, जबकि दूसरे ब्में डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ। इसमें कुल 620 परीक्षार्थी पहुंचे थे जो बाहर तेज धूप में कतार में खड़े रहे। जब 12 बजे परीक्षार्थियों के परिजन लेने आए तो उनको पता चला कि परीक्षा देरी से शुरू हुई थी। इतना सुनते ही वह सभी घबरा गए। उनका सवाल था क्या जेईई की यह परीक्षा मान्य होगी। उनको यह डर सताने लगा कि कहीं परीक्षा को रद्द न कर दिया जाए और बच्चों के भविष्य को आंच आए। परिजनों ने आईआईटी काउंसिल से इस बात की लिखित में पुष्टि मांगी कि क्या यह पेपर मान्य होगा। पहली शिफ्ट में देरी की वजह से दूसरी शिफ्ट भी देरी से ही शुरू हो सकी। इस शिफ्ट का समय डेढ़ बजे था, जबकि परीक्षार्थियों ने ढाई बजे अगली शिफ्ट का पेपर दिया। इस शिफ्ट में पहले तीन बजे बुलाया था, इसके बावजूद पौने 4 बजे पेपर शुरू किया गया। इस वजह से विद्यार्थियों और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सीयूईटी परीक्षा में भी नहीं थे इंतजाम
11 दिन पहले हुए सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का केंद्र बने ग्लोबल विज्डम इंटरनेशनल स्कूल में भी हालात कुछ इसी प्रकार के थे। यहां स्कूल में परीक्षा के प्रबंधकों और विद्यार्थियों में परीक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण हंगामा हुआ था। इससे परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हंगामा इतना बढ़ गया था कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed