फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jaspreet was murdered by two of his companions for concealing identity

जसप्रीत की हत्या उसके दो साथियों ने पहचान छुपाने के लिए की थी

Wed, 16 Dec 2020 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jaspreet was murdered by two of his companions for concealing identity
मोहाली। मनीमाजरा निवासी जसप्रीत सिंह की हत्या उसके साथियों ने ही की थी। हत्याकांड के छह दिन बाद पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अपनी पहचान छुपाए रखना चाहते थे। मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि हत्यारोपी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बल्ली, बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी कुहाडिया वाला थाना अरनीवाला जिला फाजिल्का व प्रीत इंद्र सिंह उर्फ शेरू निवासी वार्ड नंबर नौ धोबिया गली बुढलाडा थाना सिटी बुढलाडा जिला मानसा हाल निवासी एवरी टावर सेक्टर-70 के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने चार दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

एसएएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि मामले को सुलझाने के लिए डीएसपी (डी) गुरचरन सिंह की अगुवाई में विशेष टीम बनाई थी। इसके बाद टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने बताया जसप्रीत की हत्या में लवप्रीत सिंह निवासी नागोके थाना वैरोवाल जिला तरनतारन व परगट सिंह गांव डीलवाल अर्बन स्टेट (दो) जिला पटियाला शामिल थे। चंडीगढ़ सेक्टर 23 में सोने की दुकान को लूटने में विफल रहने के बाद वे कार से फरार हुए थे। मोहाली के गांव संभालकी के पास उन्होंने जसप्रीत की गोलियां मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। लुटेरों को डर था कि जसप्रीत उनका भेद खोल सकता है। अपनी पहचान छुपाए रखने के मकसद से उन्होंने जसप्रीत को मार डाला।
विज्ञापन

लूटी रकम साथियों के बैंक खातों में करवाते थे जमा
आरोपियों ने बताया कि लूट को अंजाम देनेे के बाद हासिल हुई रकम को लवप्रीत और परगट सिंह अपने साथियों के बैंक खाते में जमा कराते थे। इसे वह अपने एशो आराम पर खर्च करते थे। पकड़े गए तीनों को हर वारदात की जानकारी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रॉपर्टी कारोबार व एक एनीमेशन का करता था काम
बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला व इंद्रप्रीतसिंह प्रॉपर्टी का काम भी करते थे। जबकि बलजीत एनीमेशन बनाने की कंपनी में काम करता थ। उन्होंने बताया कि आरोपी लवप्रीत व परगट सिंह जब भी लूट की वारदातों को अंजाम देते थे, तो वह भी अपना हिस्सा लेते थे।

कार लूट केस भी खुला
11 दिसंबर को सेक्टर-82 में मोहाली की मार्केट में जसदीप सिंह नामक व्यक्ति से पिस्टल के बल पर फोर्ड इंडेवर कार लूटी थी। इस संबंधी सोहाना थाने में केस दर्ज हुआ था। इस वारदात को लवप्रीत व परगट सिंह ने अंजाम दिया था। इसके बाद गाड़ी को सेक्टर-79 के मकान में खड़ी कर उसकी बनावट को बदला था। आरोपियों से गाड़ी में पड़ी एक स्टेपनी व मालिक का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed