{"_id":"68279188d25ab5b2590d1bc1","slug":"jashandeep-kaur-daughter-of-a-carpenter-from-lalru-topped-the-district-in-class-10th-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129113-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लालड़ू के कारपेंटर की बेटी जशनदीप कौर ने दसवीं में जिला टॉप किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लालड़ू के कारपेंटर की बेटी जशनदीप कौर ने दसवीं में जिला टॉप किया
विज्ञापन
लालड़ू। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा के परिणाम में सरकारी हाई स्कूल रज्जोमाजरा (ब्लाॅक डेराबस्सी) की बेटी ने जिला मोहाली में टॉप किया है। जशनदीप कौर पुत्री मलकीत सिंह ने 628/650 अंक लेकर राज्य की मैरिट सूची में 22वां रैंक हासिल कर जिला मोहाली में टाॅप कर स्कूल और परिजनों का नाम चमकाया है। इनके पिता मलकीत सिंह एक कारपेंटर हैं और मां राजरानी गृहिणी हैं।
जशनदीप कौर ने इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने अध्यापकों खासकर टीचर नंदनी जोशी और माता-पिता को दिया है। बिना ट्यूशन के स्कूल के अध्यापकों की ओर से दिए गए टिप्स पर फोकस किया और मोबाइल, टीवी और खेलकूद से दूरी बनाकर रिवीजन पर ज्यादातर जोर दिया। जशनदीप कौर का सपना आगे कॉमर्स की पढ़ाई करके चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है। स्कूल की मुख्याध्यापिका परमजीत कौर, टीचर नंदनी जोशी सहित बालिका के घर पहुंचकर इस उपलब्धि के लिए मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुख्याध्यापिका ने बताया कि होनहार जशनदीप कौर अब तक हर कक्षा में अव्वल आती रही हैं और वह पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी विशेष हिस्सा लेती रही हैं। जशनदीप कौर के जिला मोहाली में टॉप करने पर गांव में जश्न का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव के सरपंच ने बेटी की इस उपलब्धि पर विशेष तौर पर सम्मानित किया है।