{"_id":"65ddffed2fba36b7250092a3","slug":"jailed-shooter-kali-is-not-appearing-in-court-mohali-news-c-71-1-mli1004-112063-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जेल में बंद शूटर काली नहीं हो रहा कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जेल में बंद शूटर काली नहीं हो रहा कोर्ट में पेश
विज्ञापन
पुलिस को 12 मार्च को काली को कोर्ट में पेश करने के आदेश
पब मालिक से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला
एसएसओसी ने 2023 में दर्ज किया था केस, तीन आरोपियों ने पूछताछ के दौरान काली का लिया था नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पब मालिक से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले की सुनवाई मंगलवार को मोहाली की अदालत में हुई। इस मामले में स्टेट स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज की थी। इसमें आरोपी रोहित, अर्जुन ठाकुर, मोहित भारद्वाज को नामजद किया गया था, जिन्होंने एसएसओसी को पूछताछ के दौरान शूटर काली का नाम लिया था। उन्होंने पूछताछ में कहा था कि फिरौती के लिए उन्होंने शूटर काली से फोन करवाए थे।
इस मामले में मंगलवार को काली शूटर की ओर से एडवोकेट करण सौफत अदालत में पेश हुए। एडवोकेट करण सौफत ने कहा कि पुलिस शूटर काली को कोर्ट में पेश नहीं कर रही, इस कारण ट्रॉयल शुरू होने में देरी हो रही है। अदालत ने पुलिस को सख्त आदेश दिए कि 12 मार्च को काली को अदालत में पेश किया जाए, इस कारण आरोप तय किए जा सकें और केस का ट्रॉयल शुरू किया जा सके। बता दें कि इस मामले में आरोपी अर्जुन ठाकुर और मोहित भारद्वाज जमानत पर हैं, जबकि काली और रोहित जेल में हैं, जो कोर्ट में पेश नहीं हो रहे। इस कारण उन पर आरोप तय होने में देरी हो रही है। आरोपियों पर पब मालिक से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।
जिक्र योग है कि स्टेट स्पेशल सेल ने इस मामले में वर्ष 2023 में आरोपी रोहित, अर्जुन ठाकुर, मोहित भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर नंबर -9 दर्ज की थी। आरोपियों ने पूछताछ में काली शूटर का नाम लिया था कि उन्होंने काली शूटर से पब मालिक को फोन करवाकर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 506, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई मोहाली में विचाराधीन है। आरोपियों पर आरोप तय होने है लेकिन जब तक सभी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं होते तब तक आरोप तय नहीं हो सकते इसलिए 12 मार्च को सभी आरोपियों को अदालत में पेश होने के निर्देश हैं।