फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jaggu Bhagwanpuria's henchman arrested with weapons

Mohali News: जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गा हथियारों सहित गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 07:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 23 Feb 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Jaggu Bhagwanpuria's henchman arrested with weapons
ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से मंगाईं चार विदेशी पिस्टल, 42 कारतूस और फॉर्च्यूनर कार बरामद
विज्ञापन

टेक्निकल वह ह्यूमन सोर्स के माध्यम से ट्रेस कर बीकानेर से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक फॉर्च्यूनर कार, पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगाईं चार विदेशी पिस्टल और अलग-अलग बोर के 84 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गुरइकबाल मीत सिंह उर्फ रोबिन निवासी हासावाला थाना गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में आईपीसी की धारा 471, 474, 465 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्पेशल ब्रांच व क्रिमिनल इंटेलिजेंस की टीम ने टेक्निकल वह ह्यूमन सोर्स के माध्यम से ट्रेस कर उसे बीकानेर राजस्थान से पकड़ा है। आरोपी सिटी थाने में दर्ज मामले में भगोडा चल रहा था। क्रिमिनल इंटेलिजेंस की टीम को इसके राजस्थान में होने का इनपुट मिला था, जिसके बाद ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

जेल में हुई थी भगवानपुरिया से मुलाकात
पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी गुरइकबाल मीत सिंह जब जेल में बंद था तो उसकी मुलाकात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से हुई थी। उसी समय से वह उसके संपर्क में था। आरोपी गुरइकबाल मीत सिंह वर्ष 2023 में जेल से जमानत पर बाहर आ गया था, जिसके बाद वह भगोड़ा हो गया। जेल से आने के बाद गुरइकबाल जीत सिंह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की गैंग को ऑपरेट कर रहा था। आरोपी गुरइकबाल जीत सिंह ने अपने साथी जगमीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी गांव भागोवाल जिला गुरदासपुर, गुरसेवक सिंह उर्फ बंब निवासी गांव गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन के साथ आरटीएम टेरी ड्रीम हाउस सेक्टर- 115 खरड़ में किराए पर मकान ले रखा था। सभी यहां से पंजाब के मांझा एरिया में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम पर रंगदारी मांगने का रैकेट चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन के माध्यम से आए हथियार आरोपी निशान ने करवाए थे मुहैया
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी से पकड़े गए चारों विदेशी पिस्टल पाकिस्तान बॉर्डर से ड्रोन के माध्यम से आए थे। ये पिस्टल निशान निवासी तरनतारन हाल निवासी पुर्तगाल ने मुहैया करवाए थे। निशान भी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गैंग का सदस्य है। गुरइकबाल मीत सिंह उर्फ रॉबिन का एक साथी जगमीत सिंह उर्फ जग्गी को बटाला पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनका तीसरा साथी गुरसेवक सिंह उर्फ बंब अभी भगोड़ा है, जिसको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपी से ये सामान हुआ बरामद
चार विदेशी पिस्टल
-84 कारतूस
-6 मैगजीन
-एक इंटरनेट डोंगल सिम सहित
-चंडीगढ़ नंबर की फॉर्च्यूनर कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed