फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ITI employees on the path of struggle for not getting salary

वेतन न मिलने पर संघर्ष की राह पर उतरे आईटीआई मुलाजिम

Sat, 17 Oct 2020 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
ITI employees on the path of struggle for not getting salary
मोहाली। वेतन न मिलने पर सरकारी आईटीआई के मुलाजिम शुक्रवार को संघर्ष की राह पर उतर आए हैं। मुलाजिमों ने आईटीआई के गेट के आगे खजाना दफ्तर के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन

धरने में शामिल मुलाजिमों को संबोधित करते हुए सीनियर सहायक गुरबचन सिंह ने कहा कि संस्था की तरफ से विभागीय अधिकारियों के आदेशों पर विभिन्न जगह पर खाते खोले गए हैं। लेकिन अब हर महीने उन्हें परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे मुलाजिमों ने कहा कि सितंबर माह का वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया है। जबकि अब त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में मुलाजिमों व उनके पारिवारिक सदस्यों को परेशान होना पड़ रहा है। दफ्तरी सुपरिटेडेंट अवतार सिंह ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्टाफ का वेतन तुरंत जारी नहीं किया गया तो प्रशासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed