फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ITBP soilder dead in road accident

सड़क हादसे में घायल फौजी की इलाज के दौरान मौत

Mon, 29 Jul 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ITBP soilder dead in road accident
जीरकपुर। सड़क हादसे में घायल हुए आईटीबीपी के जवान की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। आठ जून को वह अपने भाई को बस में चढ़ाने के लिए आया था और एक आल्टो कार ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में दलीप कुमार मकान नंबर 144 निशाल बलायू नानासूक गुजरात ने बताया कि उसका भाई वसावा नीलेश शगनभायी (32) जो अभी बहलाना स्थित आईटीबीपी में कार्यरत था, आठ जून को उसे बस चढ़ाने के लिए जीरकपुर आया था। जब वसावा अपनी एक्टिवा पर सवार होकर वापस जाने लगा तो एक आल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वसावा गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां अब तक उसका बेहोशी की हालत में ही इलाज चल रहा था। रविवार सुबह करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वसावा अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बच्चा छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed