फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   It will be easy to deal with the third wave of corona, 78 percent of the people have been vaccinated

कोरोना की तीसरी लहर से निटपना होगा आसान, 78 फीसदी लोगों का हुआ टीकाकरण

Mon, 05 Jul 2021 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
It will be easy to deal with the third wave of corona, 78 percent of the people have been vaccinated
मोहाली। कोरोना महामार को मात देने के लिए चल रही टीकाकरण मुहिम को कामयाब बनाने में जिले के लोग पूरा सहयोग दे रहे हैं। अब तक जिले में 78.58 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ऐसा रिकॉर्ड कायम करने वाला मोहाली पंजाब का अग्रणी जिला बन गया है। जबकि शनिवार को जिले में मेगा टीकाकरण शिविर लगाए गए थे। इनमें 20 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ था। डीसी गिरीश दियालन ने इस पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने वाली आबादी में 18 साल से अधिक सारी विशेष श्रेणियों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना को मात देने के लिए सेहत विभाग की टीमें लगातार काम कर रही है। उन्होंने शनिवार को लागए गए शिविर की कामयाबी के लिए सेहत विभाग की टीम और लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब बड़े स्तर पर लोगों के अंदर से टीके को लेकर झिझक कम हो रही है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए युद्घ स्तर पर काम जारी रखेंगे। हालांकि उन्होंने ब्रिटेन और यूरोपियन देशों में डेल्टा वायरस के फैलाव के मद्देनजर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के दायरे में लाना महत्वपूर्ण हो गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक टीके की दूसरी खुराक उन लोगों को उन व्यक्तियों से ज्यादा मजबूत बनाती है, जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया होता है। इसलिए लोगों को टीकाकरण के लिए तुरंत आगे आना चाहिए। साथ ही प्रत्येक घर को अपने यहां के योग्य लोगों को टीकाकरण करवाना चाहिए। इसके बाद ही कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में हर वर्ग टीकाकरण के लिए आगे आ रहा है। बता दें कि मोहाली जिले ने शुरू से ही टीकाकरण में अहम स्थान बनाया हुआ है। इस मामले में पंजाब के अलावा ट्राइसिटी में मोहाली आगे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed