फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   It is not easy to reach the city council and police station, there is a jam

नगर परिषद और पुलिस थाने में पहुंचना नहीं आसान, लगा रहता है जाम

Fri, 18 Jun 2021 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
It is not easy to reach the city council and police station, there is a jam
जीरकपुर। नगर परिषद और पुलिस स्टेशन दोनों ऐसे सरकारी कार्यालय हैं, जहां दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह दोनों कार्यालय ऐसी जगह पर स्थित हैं, जहां तक लोगों का पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित कोहिनूर ढाबे से करीब एक किलोमीटर दूरी पर पुलिस थाना व नगर परिषद कार्यालय स्थित हैं। यहां आने वाली 18 से 20 फुट चौड़ी सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इसकी वजह सड़क के दोनों तरफ लोगों की ओर से गलत तरीके से खड़े किए वाहन हैं।
विज्ञापन

इन वाहनों की वजह से लोगों को रोज दो से तीन घंटे जाम में परेशान होना पड़ता है। इस मार्ग पर फोटोस्टेट, नोटरी व रजिस्ट्री लिखने के लिए वेंडर बैठे हैं, जो लोग उनके पास आते हैं वे अपने वाहन इधर-उधर खड़े करके चले जाते हैं, जो बाद में जाम की स्थिति पैदा करते हैं। इस मार्ग पर केवल नगर परिषद और पुलिस थाना ही नहीं है, बल्कि श्मशानघाट व गोशाला भी नगर परिषद के आमने-सामने हैं, जिस कारण इस मार्ग पर अधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन

जब्त वाहनों ने घेर रखी है ज्यादा जगह
बेशक जीरकपुर के लिए नया थाना लगभग बनकर तैयार हो गया है, लेकिन यह नया थाना भी पुराने थाने के साथ बनकर तैयार हुआ है। पुलिस थाने में जगह कम होने की वजह से जब्त और हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को फुटपाथ के दोनों ओर खड़ा किया हुआ है। एक तो पहले ही सड़क की चौड़ाई कम है, वहीं पुलिस ने आधी से ज्यादा जगह जब्त वाहनों को खड़ा करने के लिए घेर रखी है। ऐसे में जाम लगना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद में प्रवेश-निकास का एक ही रास्ता
नगर परिषद में प्रवेश करने और वाहन निकलने के लिए दो गेट बनाए गए हैं, परंतु एक गेट को पूर्ण तौर पर बंद करके रखा गया है। नगर परिषद कार्यालय आए चंदन मदान, हरजीत सिंह, सर्बजीत कौर और पूनम शर्मा ने कहा कि जब आने-जाने के लिए दो गेट हैं तो एक को बंद रखने का तुक नहीं बनता है। उन्होंने अधिकारियों से दोनों गेट खोलने की मांग की है। लोगों का कहना है कि दोनों गेट खुलने से एक गेट से लोग अंदर आएंगे और दूसरे से बाहर निकलेंगे, जिससे जाम लगने से बचा जा सकेगा।

श्मशानघाट, गोशाला व नगर परिषद में खड़े हो रहे वाहन
इस मार्ग पर स्थिति यह है कि न तो यहां लोगों की भीड़ को कम किया जा सकता है और न ही अब मुख्य कार्यालयों को बदला जा सकता है। यहां आने वाले लोग पार्किंग न होने के कारण नगर परिषद में वाहन खड़े कर देते हैं। जब पार्किंग फुल हो जाती है तो लोग श्मशानघाट, गोशाला और सड़कों पर वाहन पार्क खड़े करके चले जाते हैं। लोगों ने यहां पार्किंग का उचित प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed