फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Interrogation of gangster Bhupi Rana is pending...Police presented in court and took remand for four more days

गैंगस्टर भुप्पी राणा से पूछताछ बाकी...पुलिस ने अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड और लिया

Sat, 14 Aug 2021 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of gangster Bhupi Rana is pending...Police presented in court and took remand for four more days
तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद डेराबस्सी की अदालत में पेश करने के लिए गैंगस्टर भुप्पी राणा को ? - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। गैंगस्टर भुप्पी राणा को पुलिस ने पूछताछ के लिए शुक्रवार को चार दिन के और रिमांड पर लिया है। उससे विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या के मामले में बड़ा सुराग मिलने की उम्मीद है। तीन दिन का रिमांड खत्म होेने पर कड़ी सुरक्षा में भुप्पी को डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया था। उसे कुरुक्षेत्र से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर भुप्पी को डेराबस्सी के एक पुराने मामले में पूछताछ के लिए लाया गया है। जबकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस का असली मकसद मोहाली में हुई अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या मामले में सुराग हासिल करना है। विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या की जिम्मेदारी दविंद्र बंबिहा ग्रुप ने ली थी। बंबिहा और भुप्पी गैंग आपस में मिले हुए हैं और दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विरोधी हैं। सोशल मीडिया के जरिए बंबिहा गुट और लॉरेंस गैंग एक दूसरे को धमकी देते रहते हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से दोनों गुटों में खूनी जंग चल रही है। इसमें कई युवक मारे जा चुके हैं। बंबिहा ग्रुप ने फेसबुक पर विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया था कि विक्की लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को सभी सूचनाएं देता था। इससे नाराज होकर उन्होंने विक्की की हत्या की है। जबकि लॉरेंस बिश्नोई ने विक्की का अपराध की दुनिया से कोई लेना नहीं होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मनोज गोरसी ने भुप्पी राणा के चार दिन के रिमांड की पुष्टि करते हुए बताया कि एक पुराने मामले में उससे पूछताछ बाकी है। विक्की मिंडूखेड़ा हत्याकांड के बारे में वरिष्ठ अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।
फोटो कैप्शन- गैंगस्टर भुप्पी राणा को अदालत में पेश करती डेराबस्सी पुलिस। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed