{"_id":"68c484d42a4fa0c8da04f7c8","slug":"instructions-to-harvest-with-combine-from-10-am-to-6-pm-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133377-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कंबाइन से कटाई सुबह 10 से शाम 6 बजे तक करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कंबाइन से कटाई सुबह 10 से शाम 6 बजे तक करने के निर्देश
विज्ञापन
मोहाली। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरमेल सिंह के नेतृत्व में खरीफ 2025 के दौरान धान की कटाई और फसल के उचित रखरखाव के लिए कंबाइन मालिकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरमेल सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने धान की कटाई के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
कंबाइन मालिकों को केवल इसी अवधि के दौरान कंबाइन चलाने के लिए कहा गया ताकि मंडियों में आने वाली फसल में सरकार द्वारा निर्धारित नमी की मात्रा बनी रहे और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।फसल अवशेष प्रबंधन योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. गुरदयाल कुमार ने बताया कि सरकार ने कंबाइनों के साथ सुपर एसएमएस का प्रयोग सुनिश्चित करने के आदेश जारी किया है।
जिन खेतों में पराली के गट्ठे बनाए जाने हैं, वहां कंबाइन मालिक उन खेतों के किसानों से पराली के गट्ठे बनाने और उसे आग न लगाने की लिखित सहमति लें तथा जिन खेतों में पराली के गट्ठे नहीं बनाए जाने हैं, वहां पर पराली का उचित प्रबंधन करने के लिए सुपर सीडर, रिवर्स हैरो, जीरो टिल ड्रिल, चॉपर और मल्चर आदि मशीनरी का प्रयोग करें।