फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Instead of village Patdaan, Patdaan was written on the board...people are worried.

Mohali News: गांव पतड़ां की जगह बोर्ड पर लिखा पातड़ां... लोग परेशान

Sun, 11 Aug 2024 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Instead of village Patdaan, Patdaan was written on the board...people are worried.
मोहाली। मछलीकलां में आने वाले लोगों की परेशानी अब बढ़ चुकी है। यह परेशानी हो रही है बोर्ड पर लिखे गए गांव के गलत नाम की वजह से। जी, हां यहां लगाए गए एक साइन बोर्ड पर मोहाली के गांव पतड़ां के नाम के बजाय पटियाला के कस्बे पातड़ां का नाम लिख दिया गया है। जबकि कस्बा पातड़ां यहां से जिला पटियाला में करीब 80 किलोमीटर दूर है। ऐसे में लोग इस बोर्ड को देखकर दिशा भ्रमित हो रहे हैं। इस मामले को लेकर मार्केट कमेटी खरड़ ने मछलीकलां में लगे इस बोर्ड पर लिखे नाम को सही करवाने की मांग की है। इस मामले में मार्केट कमेटी खरड़ के पूर्व चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां ने जिला प्रशासन से सड़कों पर लगे गांवों के नाम वाले बोर्डों को सही करने की मांग की है। शर्मा ने गांव पतड़ां में पातड़ां वाले नाम के बोर्ड को दिखाते हुए कहा कि इस बोर्ड पर पंतड़ा की जगह पातड़ां लिखा हुआ है जो कि यह गांव नहीं बल्कि लगभग 80 किलोमीटर दूर एक कस्बा है। जो कि जिला पटियाला के अंतर्गत आता है और पतड़ां गांव मोहाली जिले में है और शहर से केवल 7-8 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गलत बोर्डों की खरड़ और मोहाली क्षेत्र में पड़ते गांवों में भरमार है और ऐसे गलत बोर्ड दूरदराज से आने वाले लोगों को मिस गाइड करके गलत जगह पहुंचा देते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सहूलियत के लिए लगाए गए बोर्ड गलत नाम लिखा होने के कारण परेशानी का कारण भी बन चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि गलत नाम वाले साइन बोर्ड को बिना देरी के ठीक किया जाए ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed