फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Insect attack on sugarcane crop has increased the concern of farmers

Mohali News: गन्ने की फसल पर कीड़ों के हमले ने किसानों की चिंता बढ़ाई

Fri, 30 Aug 2024 06:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Insect attack on sugarcane crop has increased the concern of farmers
कुराली। आसपास के क्षेत्र में गन्ने की फसल पर कीट के हमले ने किसानों की नींद उड़ा कर रख दी है। गन्ने की फसल को हुए नुकसान को देखते हुए आज विभिन्न टीमों ने गांवों का दौरा करते हुए गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। किसानों ने सरकार से गन्ने की फसल को इस हमले से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

चतामली स्थित खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के नुकसान की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और अन्य किसानों ने बताया कि कीट गन्ने की फसल के ऊपरी भाग पर कीट के हमले से गन्ने की वृद्धि रुक गई है और फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मदद की मांग की है। गन्ने की फसल पर हुए इस हमले के मद्देनजर कृषि विभाग, शुगर मिल मोरिंडा के विशेषज्ञों और कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने प्रभावित खेतों का दौरा किया। टीमों ने गन्ने की फसल पर कीट प्रकोप और बीमारी के संबंध में जांच की और तथ्य जुटाए। शुगर मिल मोरिंडा के सीडीआई दलजीत सिंह ने कहा कि दौरे के दौरान गन्ने की फसल पर कीड़ों का हमला देखा गया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक भाषा में इसे टॉप बोरर रोग कहा जाता है, जिसके आक्रमण से काफी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए किसानों को दवा छिड़काव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed