फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Innocent child separated from mother in the market, police found it within an hour

Mohali News: मार्केट में मां से बिछड़ा मासूम, पुलिस ने एक घंटे में ढूंढा

Wed, 12 Feb 2025 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Innocent child separated from mother in the market, police found it within an hour
नयागांव। आदर्श नगर के मार्केट में सिंह ढाबे के पास एक सात साल का रुहान नाम का मासूम अपनी मां से बिछड़ गया। इसकी सूचना नयागांव थाना पुलिस को दोपहर 1:40 बजे हेल्पलाइन नंबर 112 नंबर पर दी गई थी। इस पर एएसआई निर्भय सिंह गिल पीसीआर लेकर उसे ढूंढने लगे और करीब एक घंटे में बच्चे को ढूंढ लिया। जब बच्चे से उसके माता-पिता और घर के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता सका। इसके बाद उसको नयागांव थाने में लेकर आए, लेकिन बच्चा अपने घर की लोकेशन नहीं बता पा रहा था। बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका था। इस पर नयागांव थाने के एसएचओ गुरमेहर सिंह ने अपनी टीम की ड्यूटी लगाकर उसके माता-पिता को ढूंढने के लिए बोला। इसके बाद पुलिस की टीम में जगजीत सिंह सीनियर सिपाही, मुंशी सुशील कुमार, एएसआई रामेश्वर दास, एएसआई निर्भय सिंह ने एक घंटे में पूछते हुए बच्चे की मां तक पहुंच गई और उसको अपने लाडले से मिलवा दिया। मासूम बच्चे की मां ने बताया कि वह यहां अपने रिश्तेदार के पास आई हुई है और बच्चे के साथ मार्केट आई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed