फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Infrastructure ready in VIP City, 400 cameras will be installed to monitor traffic system

Mohali News: वीआईपी सिटी में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार, यातायात व्यवस्था टीक करने के लिए लगेंगे 400 कैमरे

Mon, 02 Sep 2024 06:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Infrastructure ready in VIP City, 400 cameras will be installed to monitor traffic system
मोहाली। जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगाए जाने वाले 400 कैमरों के पहले चरण के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है। इसके अंतर्गत अब तक 20 जंक्शन को कवर किया जाना है। जिसके लिए फेज-2, फेज-1, फेज-3बी-1 के साथ कई स्थान पर खंभे लगा दिए गए हैं। इनमें लगाए जाने वाले कैमरों के ट्रायल किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस पूरे सिस्टम की मॉनिटरिंग के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सेक्टर 79, मोहाली में पुलिस स्टेशन सोहाना बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थापित किया जा रहा है। यह काम 30 सितंबर 2024 तक पूरा होना है। प्रोजेक्ट के तहत शहर के कई जंक्शनों पर 216 एएनपीआर कैमरे, 63 आरएलवीडी कैमरे, 104 बुलेट कैमरे और 22 पीटीजेड कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में शहर के 20 जंक्शनों को अलग-अलग रेजोल्यूशन के कुल 400 कैमरों से कवर किया जाएगा। इसके रिजल्ट के बाद बाकी शहर को कवर किया जाएगा। चार महीनों में 17.70 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली इस परियोजना को पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है। तीस सितंबर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए ई-चालान शुरू होने की उम्मीद है। इसमें रेड लाइट जंपिंग, ओवरस्पीड और ट्रिपल राइडिंग के अलावा बिना हेलमेट के सवारी के ई-चालान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगेगा स्पीड वाॅयलेशन डिटेक्शन सिस्टम
एयरपोर्ट रोड पर दो स्थानों पर स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम भी लगाया जाएगा। यह ई-चालान प्लेटफॉर्म एनआईसी आधारित डाटाबेस जैसे वाहन और सारथी के साथ एकीकृत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed