फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Industry Minister visits Hi-Tech Metal Cluster and reviews its functioning

Mohali News: उद्योग मंत्री ने हाई-टेक मेटल क्लस्टर का दौरा कर की कामकाज की समीक्षा

Tue, 26 Aug 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Industry Minister visits Hi-Tech Metal Cluster and reviews its functioning
मोहाली। पंजाब के उद्योग व ऊर्जा मंत्री संजीव अरोड़ा ने सोमवार को हाई-टेक मेटल क्लस्टर का दौरा किया और इसके कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान अरोड़ा को क्लस्टर में उपलब्ध अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशाला, डिजाइन केंद्र और टूल रूम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने केंद्र में स्थापित नवीनतम आयातित उपकरणों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया और इस बात पर जोर दिया कि उद्योग के दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए सरकार-शेयरधारक संयुक्त उद्यम मॉडल को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने लाभार्थी औद्योगिक इकाइयों से बातचीत कर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण के अनुरूप पंजाब सरकार हर संभव सहायता प्रदान करके औद्योगिक वातावरण को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस सुविधा के सफलतापूर्वक संचालन के लिए क्लस्टर के प्रबंधन की सराहना की, जो बाथरूम फिटिंग के निर्माण में लगी लगभग 80 एमएसएमई इकाइयों की जरूरतों को पूरा करती है। उद्योग मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रबंधन द्वारा उठाए मुद्दों पीएसआईईसी में औद्योगिक इकाइयों के अंशदान की लंबित अंतिम किस्त पर निर्णय लेना, परिसर में लगे 66 केवीए के उच्च-दाब वाले टावर को हटाना और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए मोहाली कौशल विकास केंद्र का संचालन शुरू करने को प्राथमिकता से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed