फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Industrialists troubled by road sinking in industrial area

इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क धंसने से उद्योगपति परेशान

Fri, 17 Jan 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Industrialists troubled by road sinking in industrial area
इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-7 में बारिश के दौरान धंसी सड़क। -संवाद - फोटो : MOHALI
मोहाली। जिले में कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण इंडस्ट्रियल में कई जगह पर सड़क धंस गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी आ रही है। सड़क धंसने के बाद उसे ठीक करना तो क्या नगर निगम का इसकी ओर ध्यान भी नहीं है। इतना ही नहीं, बिजली विभाग के कार्यालय के सामने स्थित जिस जगह पर सड़क धंसी है, उसके ठीक सामने नगर निगम ने सफाई अभियान भी चलाया था। इस दौरान कमिश्नर समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात शहर का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र है। जहां से करोड़ों रुपये टैक्स नगर निगम वसूलती है। इसके बावजूद इलाके में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। इलाके में स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के सामने फैक्ट्रियों को जाती सड़क किनारे से धंस गई। आसपास के लोगों ने वहां पेड़ की टहनियां रखकर उसके चारों ओर रिबन बांध दिया है ताकि कोई सड़क हादसा न हो सके। इस सड़क पर हर समय आवाजाही रहती है। यही नहीं कई नामी कंपनियां भी इसी रास्ते पर स्थित हैं। सड़क की मरम्मत न होने से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत न हुई तो रास्ता हो सकता है बंद
नगर निगम ने इलाके में सफाई का काम शुरू करवाकर खानापूर्ति कर दी है परंतु इलाके के अन्य विकास न होने के कारण इलाके की सड़कें और पार्क की हालत खस्ता हो रही है। जिस जगह पर सड़क धंसी है, उसे ठीक न किया तो आने वाले दिनों में गड्ढा और भी बढ़ सकता है क्योंकि इसके नीचे से पाइपलाइन गुजर रही है। ऐसा होने से रास्ता भी बंद हो सकता है जिससे परेशानी और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed