फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Industrial Park will be built in Sector-101, notification of land acquisition issued

सेक्टर-101 में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

Sun, 18 Jul 2021 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Industrial Park will be built in Sector-101, notification of land acquisition issued
मोहाली। ट्राइसिटी समेत इलाके के लोगों को अब बढ़िया रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही इलाके में विकास का पहिया भी घूमेगा। यह सेक्टर-101 में इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित होने से संभव होने जा रहा है। इस संबंधी पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट नेे शनिवार को जमीन अधिग्रहण करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुराली, चाऊ माजरा, सैनी माजरा, रायपुर खुर्द और मनौली गांव की 489.45833 एकड़ जमीन अधिगृहीत की जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने तय किया है कि जिन इलाकों में जमीन अधिगृहीत की जानी है, उस एरिया की जमीन की खरीद-फरोख्त अब बिना कलेक्टर की अनुमति से नहीं हो पाएगी। वहीं, अधिग्रहण होने वाली जमीन संबंधी किसी को एतराज है तो 60 दिन में पुडा भवन में दे पाएगा। इसके बाद आने वाले एतराजों पर विभाग की तरफ से विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकरी के मुताबिक सेक्टर-101 में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने संबंधी काफी समय से सरकार की योजना चल रही थी, जिसके बाद विभाग की तरफ से शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी। विभाग की तरफ से अपने आदेश में साफ कहा गया है कि अधिग्रहण होने वाली जमीन संबंधी सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन करवाया गया है। इसमें साफ हुुआ है कि जिस इलाके की जमीन अधिगृहीत की जानी है, उसमें लोगों को अधिक नुकसान नहीं होना है। लोगों की रोजी-रोटी पर कम असर पड़ेगा। इसी चीज को ध्यान में रखकर राइट टू फेयर कंपनसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी एन लैंड एक्वीजीशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट 2013 की धारा छह अनुसार दिया गया है। वहीं, सरकार की तरफ से उप मंडल मजिस्ट्रेट मोहाली को प्रोजेक्ट का बतौर एडमिनिस्ट्रेटर लगाया गया है। वहीं, इस जमीन पर दिलचस्पी रखने वाला व्यक्ति अपने एतराज लिखित रूप में दे सकता है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर रेड जोन में डाला तो करेंगे विरोध
जानकारी के मुुताबिक सेक्टर-101 में इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाने को लेकर उत्साह है। लोगों का कहना है कि इससे नए रोजागर के अवसर मिलेंगे। नए विकास के मौके पैदा होंगे। इस संबंधी जब गांव दुराली के सरपंच गुरप्रीत सिंह सोना से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह अच्छा कदम है। अगर यहां पर सेक्टर-82 की तरह इंडस्ट्री आएगी तो अच्छा है, लेकिन बाद में यदि एरिया को रेड जोन में बदला गया तो वे संघर्ष करेंगे। साथ ही अगर कोर्ट जाना पड़ा तो इससे भी पीछे नहीं रहेंगे।
ऐसे एक्वायर होगी जमीन
गांव का नाम रकबा एकड़ में
दुराली 256.85625
चाऊ माजरा 0.26875
सैनी माजरा 36.19792
रायपुर खुर्द 3.52083
मनौली 192.61458
कुल रकबा 489.45833
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed