{"_id":"668fe340036b8abf69068af2","slug":"indore-defeated-baltana-academy-by-154-runs-mohali-news-c-71-1-mli1006-116779-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: इंदौर ने बलटाना की अकादमी को 154 रन से हराया\nबलटाना के क्रिकेट मैदान में अंडर-16 आयु वर्ग के तहत खेला गया 40 ओवर का मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: इंदौर ने बलटाना की अकादमी को 154 रन से हराया बलटाना के क्रिकेट मैदान में अंडर-16 आयु वर्ग के तहत खेला गया 40 ओवर का मैच
Sat, 07 Dec 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 07 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना के क्रिकेट मैदान में वीरवार को अंडर-16 के 40 ओवर के वनडे मैच में इंदौर से आई टीम ने बलटाना की टीम को हरा दिया। मैच का टॉस इंदौर की आईजीसीए टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। इंदौर की आईजीसीए ने 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जिसमें सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले अक्षत भट्ट ने 78 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के मारकर 102 रन बनाए। इन्हीं की टीम के संजय राठौर, जिन्होंने 45 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के जड़कर 72 रन बनाए। जबकि अध्ययन यादव ने 35 गेंद पर एक छक्का और 2 चौके लगाकर 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में इस टीम के अक्षत भट्ट ने 4 ओवर किए, जिसमें 20 रन देकर 3 विकेट लिए। इसी टीम के पुष्पराज सिंह करोले ने 5 ओवर फेंके, जिसमें 20 रन देकर 2 विकेट लिए। इस टीम के ही सूर्यांश चौधरी ने 22 रन देकर 2 विकेट उड़ाए। दूसरी तरफ से बलटाना की टीम ने 21.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 121 रन बनाए और चेज करने में नाकाम रहे। बलटाना क्रिकेट अकादमी के ठोस बल्लेबाज दीपक यादव रहे, जिन्होंने 19 गेंदों में 5 चौके मारकर 27 रन बनाए। इसी टीम के शैल धीमान ने 15 गेंद में 2 छक्के और 3 चौके जड़कर 25 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अक्षित पाटीदार रहे। ये मैच कोट सतीश और निखिल कवात्रा की देखरेख में खेला गया।