फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In village Mehmedpur, farmers raised slogans against the central government

गांव मेहमदपुर में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 29 Aug 2021 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
In village Mehmedpur, farmers raised slogans against the central government
डेराबस्सी। गांव मेहमदपुर में वाल्मीकि भाईचारे के कार्यक्रम में भाजपा नेता के आने की सूचना मिलते ही विरोध करने के लिए इलाके के किसान एकत्रित होने शुरू हो गए। किसानों ने गांव के बाहर दरी बिछाकर धरना लगा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परंतु काफी देर इंतजार करने के बाद भाजपा नेता प्रोग्राम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद किसान वापस लौटे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते पुलिस कर्मी भी तैनात थे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के ब्लॉक प्रधान करम सिंह कारकौर, हरदित सिंह काला, कमलजीत सिंह ढींढसा, अवतार सिंह सहित अन्य ने बताया कि गांव में एक वाल्मीकि भाईचारे के कार्यक्रम में चर्चा बनी हुई थी कि भाजपा एससी मोर्चो के नेता संतोख सिंह गुंमताला सहित अन्य नेता पहुंच रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही इलाके के बड़ी संख्या में किसान भाजपा नेता का विरोध करने के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम खत्म होने तक कोई भी नेता नहीं पहुंचा। मौके पर एकत्रित हुए किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांगों को मानते हुए खेती बिल रद्द नहीं करती तब तक हलका डेराबस्सी में भाजपा का कोई भी प्रोग्राम नहीं होने दिया जाएगा। हलके के भाजपा नेताओं व बाहरी नेताओं का इलाके में विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed