फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In the night curfew also came out of the house with chic, returned home on foot after the car was seized, challans of 366 were also cut.

नाइट कर्फ्यू में ठाठ से कार में निकले थे घर, वाहन जब्त हुए तो पैदल आना पड़ा घर

Sun, 18 Apr 2021 02:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
In the night curfew also came out of the house with chic, returned home on foot after the car was seized, challans of 366 were also cut.
मोहाली। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर घर से निकलने वालों और कोरोना गाइडलाइन के नियम तोड़ने वाले लोगों खिलाफ आखिर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार और शनिवार को एक ओर जहां मास्क पहने बिना घूमने वाले 366 लोगों के चालान किए गए, वहीं शुक्रवार की रात नाइट कर्फ्यू में बिना वजह घर से बाहर घूमने वाले 66 लोगों के वाहन पुलिस ने जब्त किए। इसके बाद लोगों को पैदल चलकर ही घर वापस आना पड़ा। साथ ही रात को 9 बजे के बाद दुकानें खोलने वाले 15 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उक्त कार्रवाई की जानकारी डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने यह जानकारी सरकार और पुलिस प्रशासन के साथ भी साझा की है। डीसी ने साफ कहा है कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन और नाइट कर्फ्यू में बाहर घूमने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आपाताल सेवाओं के अलावा किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पूरे पंजाब में मोहाली जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है और इतना ही नहीं कोरोना से होने वाली मातौं के मामले में पूरे ट्राइसिटी में मोहाली टॉप पर है। कोरोना की स्थिति का आकलन करने पिछले दिनों दिल्ली से आई तीन सदस्यों की केंद्रीय टीम ने भी जिला प्रशासन की ओर से कोविड की रोकथाम के लिए किए गए इंतजामों को नाकाफी बताया था। इसके बाद से जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को डीसी गिरीश दियालन और एसएसपी सतिंदर सिंह इकट्ठे पूरे शहर में प्रबंधोें का जायजा लेने के लिए दौरे पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए थे कि कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों को माफ न किया जाए। ऐसे लोगों के सीधे चालान किए जाएं और साथ ही कर्फ्यू के दौरान जो वाहन सड़कों पर बिना किसी वजह से घूमते हैं, उन्हें जब्त किया जाए। वहीं बाजारोें के पास स्पेशल नाके लगाकर चेकिंग की जाए।
इसके बाद से जिले के सभी पुलिस थानों की टीमें सक्रिय रही और सभी थानों की पुलिस ने अपने एरिया में कार्रवाई की है। इस दौरान कुछ इलाकों में 9 बजे के बाद भी दुकानें खुली मिलीं। उनके मालिकों पर केस दर्ज किया गया है। डीसी ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को तंग या परेशान करना नहीं है। इस बीमारी को मात देने के लिए सख्ती करनी पड़ रही है। अगर लोग इन हालातों में सहयोग देंगे तो हम जल्द ही इस महामारी पर काबू पाने में सफल होंगे।

कई लोग आइस्क्रीम खाने निकले थे घर
नाइट कर्फ्यू में जब पुलिस ने घर से बाहर बेवजह घूमने वालों से सड़क पर घूमने का कारण पूछा तो इनमें से कई लोगों के जवाब बड़े दिलचस्प मिले। इनमें से कई ने जवाब दिया कि वह तो रात को आइस्क्रीम खाने निकले थे। वहीं, कई लोगों का कहना था कि वह शहर का माहौल पता करने जा रहे थे। इस पर पुलिस ने लोगों से कहा कि कोरोना जानलेवा बीमारी है और वह इसे हल्के में न लें। कोरोना गाइडलाइन का पालन करें तो ही हम इस महामारी से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed